कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों तथा पशुपालन विभाग की मिनी नंदनी योजना व नंदनी योजना के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित

Press Release उत्तर प्रदेश

विधायक पुरूषोत्तम खण्डेलवाल की गरिमामई उपस्थिति में सूरसदन प्रेक्षागृह में उ0प्र0 सरकार के “नव निर्माण के नौ वर्ष“ पूर्ण होने पर “अन्नदाता किसान की समृद्धि“ थीम पर आधारित भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

नवनिर्माण के 09 वर्ष पर संकल्प से सिद्धि, सुरक्षादृसुशासनदृसमृद्ध उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास की लगी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की चित्र प्रदर्शनी को जनपद के किसान भाइयों ने देखी तथा उनको सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी।

कार्यक्रम में सूचना विभाग से आए सांस्कृतिक दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का किया गया प्रचार प्रसार।

आगरा.20.03.2026/आज कृषि विभाग एवं संवर्गीय विभाग के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश सरकार के ‘नव निर्माण के 09 वर्ष’ पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सूरसदन प्रेक्षागृह में मा0 विधायक श्री पुरूषोत्तम खण्डेलवाल जी की गरिमामई उपस्थिति में ‘‘अन्नदाता किसान की समृद्वि‘‘ थीम आधारित कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद स्तरीय कृषक प्रशिक्षण एवं किसान दिवस कार्यक्रम भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कृषि, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य एवं पशु पालन विभाग द्वारा सहभागिता करते हुए अपनी विभागिय उपलब्धियों पर लघु फिल्म एवं व्याख्यान से कृषकों को कृषि सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करायी गयी।कार्यक्रम में विधायक पुरूषोत्तम खण्डेलवाल एवं मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह द्वारा पी0एम0 कुसुम योजनान्तर्गत लाभार्थी दिनेश कुमार, रामभरोसी, विजय सिंह, श्रीकाली चरन एवं कल्यान सिंह को तथा कृषि यंत्रीकरण योजनान्तर्गत रघुवीर प्रसाद, शिशुपाल, श्री सौरभ सोलंकी, चन्द्रवीर सिंह एवं अशोक चाहर एवं अन्य कृषकगणों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया साथ ही पशुपालन विभाग की मिनी नंदनी योजना व नंदनी योजना के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मा0 विधायक पुरूषोत्तम खण्डेलवाल ने कहा कि भारत की उन्नति का आधार कृषि है और किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, यदि किसान समृद्ध, आत्मनिर्भर और सशक्त होगा, तभी देश विकास के पथ पर और अधिक मजबूती से आगे बढ़ सकेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों को आधुनिक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए अभूतपूर्व गति से कार्य कर रही है। किसान राष्ट्र की रीढ़ हैं, और उनकी उन्नति ही देश की प्रगति का आधार है। उन्होंने आगरा के कृषि इतिहास का उल्लेख करते हुए बताया कि एक समय था जब यहाँ गेहूं, मटर और अरहर जैसी पारंपरिक फसलें प्रमुख थीं, लेकिन बदलते समय के साथ किसानों ने सरसों और आलू जैसी नकदी फसलों पर अधिक भरोसा करना शुरू कर दिया है। “यह परिवर्तन स्वाभाविक है, लेकिन चुनौतियाँ भी हैं। आलू की खेती में उत्पादकता बढ़ाने, बीज की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और बाजार संबंधी समस्याओं का समाधान आवश्यक है,“ सरकार द्वारा चलाए जा रहे किसान प्रशिक्षण कार्यक्रमों की सराहना करते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी समय में आगरा के किसानों को आलू एवं अन्य फसलों के लिए सरकारी योजनाओं का पूर्ण लाभ मिलेगा, “हमारे किसानों की हर समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से आलू की खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार जनपद में आलू अनुसंधान केंद्र की स्थापना कर रही है, यह केंद्र उन्नत बीज विकास, रोग प्रतिरोधी किस्मों का परीक्षण, मिट्टी परीक्षण और किसानों के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करेगा। “यह केंद्र न केवल आगरा बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के आलू उत्पादकों के लिए वरदान सिद्ध होगा, इससे फसल चक्र में विविधता आएगी और किसानों की आय में स्थिर वृद्धि होगी।
कार्यक्रम में सूचना विभाग से आए सांस्कृतिक दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया।
तत्पश्चात मा. विधायक श्री पुरूषोत्तम खण्डेलवाज जी द्वारा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा सूरसदन में स्थापित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार की सराहना की। नवनिर्माण के 09 वर्ष पर संकल्प से सिद्धि, सुरक्षादृसुशासनदृसमृद्ध उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास लगी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की चित्र प्रदर्शनी को जनपद के किसान भाइयों ने देखी तथा उनको सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही मा0 विधायक श्री पुरूषोत्तप खण्डेलवाल जी द्वारा सूरसदन प्रांगण में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टालों का अवलोकन किया गया।
कार्यक्रम में श्रीमती प्रतिभा सिंह मुख्य विकास अधिकारी, श्रीमती सुभांगी शुक्ला अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) श्री संतोष कुमार सविता संयुक्त कृषि निदेशक, श्री मुकेश कुमार उप कृषि निदेशक, श्री राजेश कुमार उप निदेशक (कृ0र0), श्री नीरज रान उप निदेशक (भू0सं0), डा0 डी0के0 पाण्डेय मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, डा0 आर0एस0 चौहान प्रभारी कृषि विज्ञान केन्द्र, श्री विनोद कुमार जिला कृषि अधिकारी, श्री विमल कुमार सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता, श्रीमती अनीता सिंह जिला उद्यान अधिकारी, श्री नन्द किशोर जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, श्री किशन सिंह प्रतिनिधि फसल बीमा कम्पनी, श्री एन0के0 सिंह अधिशांसी अभियन्ता लोअर खण्ड, श्री ललित कुमार सहायक अभियन्ता नलकूप खण्ड, श्री वीरेन्द्र सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई, श्री धनराज सिंह एस0डी0ओ0-बिद्युत, श्री विकास सेठ, सहायक निदेशक मृदा परीक्षण सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *