सिलाई केंद्र की प्रशिक्षुओं को रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी, आगरा में प्रमाण पत्र वितरित किये

Press Release उत्तर प्रदेश दिल्ली/ NCR

आगरा, 24 दिसंबर।  उत्तर मध्य रेलवे आगरा के महिला कल्याण संगठन द्वारा महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत संचालित सिलाई केंद्र की प्रशिक्षुओं के मध्य सिलाई कोर्स पूर्ण होने पर सिलाई कोर्स से सम्बन्धित प्रमाण पत्रों का वितरण आज किया गया। सिलाई कोर्स के प्रमाण पत्रों के वितरण के कार्यक्रम का आयोजन उन्नति सिलाई केंद्र,ऑफिसर्स कॉलोनी, आगरा में किया गया।
इस उपलक्ष्य में महिला संगठन की अध्यक्षा श्रीमती रितु अग्रवाल के द्वारा महिलाओं को सशक्त बनने तथा अधिक कौशल विकास करने पर जोर दिया तथा समाज में महिलाओं को अधिक योगदान देने पर बल दिया। इस कार्यक्रम में महिला संगठन की अध्यक्षा श्रीमती रितु अग्रवाल के साथ साथ सचिव श्रीमती अदिति मित्तल,कोषाध्यक्ष श्रीमती मानसी सिंह ,श्रीमती रेनू सिंह तथा संगठन की अन्य सदस्याओं ने भाग लिया और प्रशिक्षुओं को सिलाई के माध्यम से सशक्त होने पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *