भारतीय हाकी के सौ वर्ष पूर्ण होने पर एकलव्य स्टेडियम में केक काटकर मनाया जश्न

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 7 नवंबर।  भारतीय हाकी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर आज  क्षेत्रीय खेल कार्यालय, आगरा एवं आगरा हाकी संघ के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय बालक/बालिका वर्ग की हाकी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डा..जी.एस.धर्मेश विधायक छाबनी को  क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा एवं संजय गौतम, सचिव हाकी आगरा द्वारा बुके भेंट कर हार्दिक स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर आशीष वचन दिये गये और केक काटकर जश्न मनाया गया ।आगरा हॉकी संघ के अध्यक्ष डा. कमल चौधरी एवं  तपेष शर्मा, उपाध्यक्ष आगरा हाकी द्वारा भी हाकी खिलाड़ियों को आषीश वचन दिये गये। हाकी संघ आगरा द्वारा वरिष्ठ खिलाड़ियों को पटका पहनाकर हार्दिक स्वागत किया गया। जिसमें शाहिद अंसारी,  अमरजीत सिंह , कुलदीप सिरोही, आमीन उल्लाह, गोपाल, भगत, वीरेन्द्र सिंह उर्फ बॉबी गौरव रौतेला रहें। प्रतियोगिता में कुल 10 विद्यालयो ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का बालिका वर्ग में प्रथम मैच बी.डी.जैन बनाम वैजयंती देवी इंटर कॉलेज के मध्य खेला गया जिसमें वैजयंती देवी इण्टर कॉलेज ने 3-2 से बी.डी.जैन को पराजित किया। वैजयंती देवी की तरफ से दो गोल वंशिकाने, एक गोल सोनी ने किया। द्वितीय मैच स्टेडियम 11 बनाम सेंट फ्लावर के मध्य खेला जिसमें स्टेडियम 11 ने सेंट फ्लावर को 1-0 से पराजित किया। स्टेडियम 11 की तरफ से माही ने एक गोल किया। तृतीय मैच बालक वर्ग में केन्ट इण्टर कालेज बनाम जी.एल. पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें केन्ट इण्टर कालेज ने जी.एल.पब्लिक स्कूल को 1-0 से पराजित किया। चतुर्थ मैच बालक वर्ग में कृष्णा पीजी बनाम पुलिस मार्डन के मध्य खेला गया जिसमें  कृष्णा पीजी ने पुलिस मार्डन को 2-0 से पराजित किया। इस अवसर पर प्रमोद गिरी ,  श्रीमती सविता श्रीवास्तव, सुश्री मीनाक्षी घिल्डियाल,  प्रदीप कुमार लवानिया, प्रधानाचार्य केन्ट इंटर कालेज,  रमन दीक्षित पूर्व रणजी खिलाडी, अंतरराष्ट्रीय गजल गायक सुधीर नरायन,  मनोज कुशवाह , हरदीप सिंह हीरा, श्रीमती विजयलक्ष्मी सिंह, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कादिर, वरिष्ठ पत्रकार लाखन सिंह बघेल, डा. नरेंद्र शुक्ला,  रीनेश मित्तल, ललित पराशर आदि उपस्थित रहें। निर्णायकः-  प्रशान्त शुक्ला, शाहिद अली, आशा,  मधु,  पूजा,  आरती,  श्रद्धा रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *