प्रसार भारती के चेयरमैन नवनीत कुमार सहगल ने पद छोड़ा, नियुक्ति के डेढ़ साल बाद अचानक दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। प्रसार भारती के चेयरमैन नवनीत कुमार सहगल ने तीन साल के कार्यकाल के बीच में ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को उनके इस्तीफे को स्वीकार करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करने का आदेश जारी कर दिया। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि यह […]

Continue Reading

जनगणना पर राहुल गांधी के सवालों का केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने दिया जवाब, 2027 में दो चरणों में होगी जनगणना

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा देश में जनगणना की तैयारियों और समयसीमा को लेकर पूछे गए प्रश्नों पर गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने विस्तृत जवाब दिया। मंत्री ने बताया कि अगली जनगणना वर्ष 2027 में दो चरणों में संपन्न होगी। गृह राज्य मंत्री के अनुसार, पहला चरण—मकान सूचीकरण—राज्यों और केंद्र […]

Continue Reading

संचार साथी ऐप से जासूसी संभव नहीं: लोकसभा में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का स्पष्ट बयान

नई दिल्ली। नए स्मार्टफोनों में संचार साथी ऐप को अनिवार्य रूप से इंस्टॉल किए जाने को लेकर उठी जासूसी और निगरानी संबंधी आशंकाओं पर केंद्र सरकार ने बुधवार को लोकसभा में स्थिति स्पष्ट की। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह ऐप किसी भी तरह की स्नूपिंग (जासूसी) नहीं करता और न ही […]

Continue Reading

शीतकालीन सत्र से पहले पीएम मोदी का विपक्ष को संदेश: “यहां ड्रामा नहीं, डिलीवरी होनी चाहिए”

नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र आज 1 दिसंबर से शुरू हो गया है। सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत की और विपक्ष को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि सत्र का उद्देश्य बहस, नीति और विकास होना चाहिए, न कि हंगामा और ड्रामा। प्रधानमंत्री […]

Continue Reading

संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत में ही SIR पर विपक्ष का हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित

नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो गया, लेकिन पहले ही दिन लोकसभा में जोरदार हंगामा देखने को मिला। मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के विरोध में विपक्षी सांसदों ने सदन में तीखा प्रदर्शन किया, जिसके कारण लोकसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। वहीं, राज्यसभा की कार्यवाही अभी […]

Continue Reading

दिल्ली धमाका केस: कश्मीर से लखनऊ तक NIA की आठ जगहों पर छापेमारी, खंदारी बाजार में डॉ. शाहीन के घर कार्रवाई

लखनऊ। दिल्ली धमाकों से जुड़े संदिग्धों की जांच के तहत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार को कश्मीर से लेकर लखनऊ तक आठ स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। लखनऊ में एजेंसी की टीम खंदारी बाजार स्थित डॉ. शाहीन शाहिद के पिता के आवास पर जांच के लिए पहुंची। कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस भी […]

Continue Reading

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 65 लाख के इनामी थे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। रविवार को 37 नक्सलियों ने पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया। इनमें से 27 नक्सलियों पर कुल 65 लाख रुपये का इनाम घोषित था। सरेंडर करने वालों में 12 महिलाएं भी शामिल हैं। दंतेवाड़ा के एसपी गौरव राय के […]

Continue Reading

12 राज्यों में SIR की समयसीमा 7 दिन बढ़ी, अब 11 दिसंबर तक होगा घर–घर सत्यापन, ड्राफ्ट रोल 16 दिसंबर को जारी

चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) की समय सीमा बढ़ाते हुए नई तिथियाँ जारी कर दी हैं। देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चल रही इस प्रक्रिया को अब 11 दिसंबर 2025 तक अपडेट किया जा सकेगा। इसके साथ ही ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी करने की तारीख भी एक सप्ताह आगे बढ़ा […]

Continue Reading

लद्दाख के एलजी से छीनी गई वित्तीय शक्तियां, अब गृह मंत्रालय देगा बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लद्दाख के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए लेफ्टिनेंट गवर्नर की कई महत्वपूर्ण वित्तीय शक्तियां वापस ले ली हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी नए निर्देशों के बाद अब 100 करोड़ रुपये तक की योजनाओं और प्रोजेक्ट्स को मंजूरी देने का अधिकार सीधे गृह मंत्रालय के पास होगा। पहले […]

Continue Reading

आगरा में बड़ी कार्रवाई, मानव बुक डिपो पर छापा, तीन बड़े प्रकाशनों की नकली किताबें जब्त

आगरा। शहर के थाना लोहामंडी क्षेत्र के राजामंडी बाजार में नकली किताबों के बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। तीन प्रतिष्ठित प्रकाशनों एमसी ग्रेव हिल एजुकेशन, जेपी ब्रदर्स मेडिकल पब्लिशर्स और स्पेक्ट्रम बुक्स प्रा. लिमि. की शिकायत पर पुलिस ने मानव बुक डिपो, राजा मंडी चौराहा पर छापेमारी की और बड़ी मात्रा में फर्जी किताबें […]

Continue Reading