Agra News: आईजीआरएस और कर वसूली की समीक्षा में आगरा मंडल पिछड़ा, बैठक में मंडलायुक्त ने जताई नाराजगी

आगरा। मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को लघु सभागार में मंडलीय कर-करेत्तर एवं आईजीआरएस की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व वसूली से लेकर विभागीय प्रगति तक विस्तृत समीक्षा की गई, जिसमें कई जिलों की उपलब्धियाँ निर्धारित लक्ष्यों से पीछे रहीं। कर वसूली में आगरा की स्थिति सबसे कमजोर […]

Continue Reading

Agra News: केंद्रीय कारागार में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, निरुद्ध बंदियों की समस्याएँ सुनीं और सर्दी से बचाव के निर्देश जारी

आगरा; राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशानिर्देश पर आज 18 नवंबर 2025 को केंद्रीय कारागार, आगरा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जनपद न्यायाधीश श्री संजय कुमार मलिक के मार्गदर्शन में किया गया। शिविर के दौरान बैरकों का निरीक्षण भी […]

Continue Reading

पंद्रह साल बाद मिली असली आज़ादी: माया और बिजली की मुक्ति की अनोखी कहानी…

मथुरा स्थित वाइल्डलाइफ एसओएस के हाथी संरक्षण एवं देखभाल केंद्र में दो प्यारे हाथियों ने इस महीने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जब उन्होंने कष्टमय जीवन से मुक्त हो अपनी आज़ादी के 15 साल पूरे कर लिए हैं। माया, जो कभी सर्कस में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए मजबूर हथिनी थी, और बिजली, […]

Continue Reading

Agra News: पूर्व राज्यमंत्री भाजपा नेता नितिन गुप्ता के अपार्टमेंट में कर्मचारी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

आगरा। समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्यमंत्री और वर्तमान भाजपा नेता नितिन गुप्ता के अपार्टमेंट में सोमवार शाम उनके चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से पुरानी विजय नगर कॉलोनी में हड़कंप मच गया। विजय क्लब के पास स्थित अपार्टमेंट की ऊपरी मंजिल पर 38 वर्षीय परवेज का शव मिलने के बाद इलाके में तरह–तरह […]

Continue Reading

Agra News: मदनपुर में पानी से भरे ड्रम में गिरने से दो वर्षीय मासूम की मौत, घर में मचा कोहराम

आगरा। पिनाहट थाना क्षेत्र के गांव मदनपुर में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। खेलते-खेलते घर में रखे पानी से भरे ड्रम में गिर जाने से दो वर्षीय कृष्णा की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय जोगेंद्र का पुत्र कृष्णा सुबह घर के […]

Continue Reading

आगरा में विकास और कानून-व्यवस्था की बड़ी समीक्षा: प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने दिए कड़े निर्देश, राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखने की अपील

आगरा। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री और जनपद प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को जनपद के विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की व्यापक समीक्षा बैठक नवीन सर्किट हाउस सभागार में संपन्न हुई। बैठक से पहले मंत्री ने खंदौली–यमुना एक्सप्रेसवे से शुरू हुई सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित पदयात्रा में […]

Continue Reading

अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर कड़ा एक्शन: आगरा में 325 वाहनों की चेकिंग, 8 जब्त, 7 के चालान

आगरा। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध खनन, ओवरलोडिंग और बिना अनुमति परिवहन के खिलाफ सख्त अभियान लगातार चल रहा है। राजस्व, खनन, परिवहन और पुलिस विभाग की संयुक्त टास्क फोर्स प्रतिदिन विभिन्न मार्गों पर व्यापक प्रवर्तन कार्रवाई कर रही है। विशेष अभियान के तहत आज कुल 325 वाहनों की […]

Continue Reading

आगरा में मतदाता सूची पुनरीक्षण में 96% से अधिक उपलब्धि, जिलाधिकारी ने नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील

आगरा: जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कलेक्ट्रेट स्थित डीएम चैंबर में आयोजित प्रेस वार्ता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR 2026) की स्थिति और प्रगति से मीडिया को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जिले में 3696 बीएलओ के माध्यम से कुल 36,00,071 मतदाताओं में से 34,63,985 को गणना प्रपत्र वितरित […]

Continue Reading

तेरह मोरी बांध को पुनर्जीवित करने की कवायद तेज, आगरा की जलसंकट समस्या पर विशेषज्ञों ने की गहन चर्चा

आगरा। आगरा के ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते जलसंकट और ऐतिहासिक जलसंरचनाओं के महत्व पर एक महत्वपूर्ण बैठक में नए आयाम खुलकर सामने आए। सिविल सोसायटी ऑफ़ आगरा के सचिव अनिल शर्मा, प्रख्यात इतिहासकार प्रो. इरफ़ान हबीब से अलीगढ़–आगरा मुलाकात के दौरान इतिहास, समाज और जल-संरचना से जुड़े अहम मुद्दों पर विमर्श किया। बैठक में विशेष […]

Continue Reading

Agra News: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, 235 वाहन चेक, कई जब्त

आगरा। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के कुशल निर्देशन में अवैध खनन, ओवरलोडिंग और अनियमित परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला प्रशासन ने शुक्रवार को बड़े पैमाने पर कार्रवाई की। अभियान में राजस्व विभाग, खनन विभाग, परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टास्क फोर्स शामिल रही। प्रशासन द्वारा जनपद के विभिन्न […]

Continue Reading