शहर में रेड- यलो स्पॉट की सफाई को चलेगा अभियान

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। शहर में रेड और येलो स्पॉट की सफाई के लिए नगर निगम विशेष अभियान चलाने जा रहा है। वीकेंड पर चलाए जाने वाले सभी ज्ञान के तहत शहर के जिन स्थानों पर भी रेड और यलो स्पॉट चिन्हित किए गए वहां पर टीम लगाकर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। नागरिकों को शहर अगर कहीं रेड या यलो स्पॉट की सफाई करानी है तो नगर निगम स्थित कंट्रोल रूम की सहायता ली जा सकती है। चारों जोन में स्पॉट क्लीनिंग एम्बूलेंस के साथ सफाई कर्मचारियों और अधिकारियों की टीम को तैनात कर दिया गया है।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 को लेकर नगर निगम प्रशासन पूरी तरह से कमर कसकर काम में जुटा हुआ है। सौंदर्यीकरण, साफ सफाई, वॉल पेंटिंग, ग्रीनरी आदि पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल स्वयं रोजना हर विंदू की समीक्षा कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब शहर में चिह्नित किए गए रेडियो स्पॉट की सफाई के लिए अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया है। स्पॉट क्लीनिंग एम्बूलेंस की सुविधा से पूरे शहर को आच्छादित किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि अभी तक नगर निगम पुरानी मंडी मेट्रो स्टेशन के आसपास ही एक वाहन के माध्यम से इस सुविधा को उपलब्ध करा रहा था लेकिन अब इनकी संख्या में वृद्धि करते हुए नगर के चारों जोन में एक एक स्पॉट एम्बूलेंस वाहन को और तैनात कर दिया गया है। अब कोई भी नागरिक शहर के किसी भी स्थान पर यलो और रेड स्पॉट की साफ सफाई कराने के लिए फोन कर इस सुविधा का लाभ उठा सकता है। इसके लिए नोडल अधिकारियों और वाहन चालकों को नियुक्त कर दिया गया है। फोन करने के कुछ ही समय बाद स्पॉट एम्बूलेंस मौके पर पहुंचकर रेड व यलो स्पॉट की सफाई व धुलाई कर देगी। इसके बाद वहां पर वॉल पेंटिंग आदि कर उस स्थान का सौंदर्यीकरण करा दिया जाएगा।

—क्या होते हैं रेड और यलो स्पॉट—-

रेडस्पॉट—इनमें वे स्थान आते हैं जहां पर अक्सर लोग पान मसाला आदि थूक कर गंदगी फैलाते हैं।

यलो स्पॉट—इनमें वे स्थान आते हैं जहां पर अक्सर लोग मूत्र विसर्जन कर गंदगी को बढ़ावा देते हैं।

——कंट्रोल रूम को फोन कर उठा सकते हैं सेवा का लाभ——-

सहायक नगर आयुक्त के अनुसार यदि कोई नागरिक अपने आसपास स्थित यलो या रेड स्पॉट की सफाई करना चाहता है तो वह नगर निगम के कंट्रोल रूम नंबर 1533 और 562 299 0100 पर फोन करके सुविधा का लाभ उठा सकता है।

वर्जन—

शहर में जन सुविधाएं बढ़ाने और नगर के सौंदर्यीकरण के लिए नगर निगम हर संभव प्रयास कर रहा है। रेड और येलो स्पॉट की सफाई को लेकर चलाए जाने वाले अभियान भी इनमें से एक है। ताज नगरी को साफ सुथरा और सुंदर बनाने के लिए नागरिक नगर निगम को सहयोग करते हुए इस सेवा का लाभ उठाएं।

अंकित खंडेलवाल
नगर आयुक्त
नगर निगम आगरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *