मत्स्य पालन पट्टा आवंटन हेतु शिविर का आयोजन 27 जुलाई को

Press Release उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

आगरा, 15 जुलाई।सहायक निदेशक, मत्स्य ने अवगत कराया है कि तहसील सदर (आगरा) के अन्तर्गत ग्रामसभाओं यथा- बरारा, देवरी, मिढाकुर, खेडा भगोर, जारूआ कटरा, बांइखेडा, नौवरी, लडामदा, सुनारी, खलौआ, बुढेरा, नैनाना ब्राहम्ण, बमरौली कटारा, मलपुरा एवं बाद आदि ग्रामों में निहित अवशेष तालाबों/पोखरों को 10 वर्षीय मत्स्य पालन पट्टा आवंटन हेतु शिविर का आयोजन  27 जुलाई 2023 को तहसील सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरान्ह् 02 बजे तक किया जायेगा। उन्होंने बताया कि पात्र व्यक्ति इस शिविर में प्रतिभाग कर आवेदन कर सकते हैं, जिसमें मछुआ समुदाय के व्यक्तियों को वरीयता दी जायेगी।

 

आगरा, 15 जुलाई।संयुक्त निदेशक (प्रशि0/शिक्षु0) ने अवगत कराया है कि आगरा मण्डल, आगरा में संचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में व्यवसाय अनुदेशन कार्य की सेवा हेतु सेवा प्रदाता संस्था के चयन हेतु GeM पोर्टल पर BID: GEM/2023/B/3697068 दिनांक: 15/07/2023 आमंत्रित की गयी है। उन्होंने आगे यह भी बताया है कि आमंत्रित BID की शर्तों को पूर्ण करने वाले समस्त इच्छुक सेवा प्रदाता संस्था अंतिम तिथि 31/07/2023 दोपहर 12 बजे तक GeM पोर्टल के माध्यम से उक्त BID प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकते हैं। उक्त BID में किसी प्रकार के परिवर्तन अथवा संशोधन केवल GeM पोर्टल पर ही अधिसूचित किये जायेंगे। विस्तृत जानकारी एवं BID दस्तावेज GeM पोर्टल www.gem.gov.in पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *