कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने सिरौली में वृक्षारोपण कर अभियान का किया आगाज

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा.18.07.2024.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 5 जुलाई को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का आह्वान किया था। अभियान के क्रम में बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसको विस्तार देते हुए पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ 2024 अभियान की घोषणा की थी।
आपको बता दें कि वृक्षारोपण अभियान हेतु आगरा जनपद की प्रभारी मंत्री के रूप में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने गुरुवार को ब्लॉक अकोला के गांव सिरौली में वृहद वृक्षारोपण अभियान का आगाज किया। कैबिनेट मंत्री ने लगभग पांच दर्जन औषधीय वृक्ष समेत विभिन्न प्रजातियों के वृक्षों का रोपण कर सभी को इनके संरक्षण का संकल्प दिलाया। उन्होंने सैकड़ों ग्रामीण महिलाओं को पौधे भेंट किए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जनसहभागिता के साथ ही उत्तर प्रदेश में वृक्षारोपण अभियान सफल होगा। प्रकृति हमारी मां है और इसकी देखभाल करना हमारा कर्तव्य है। हमारा वृक्ष लगाना तभी सार्थक होगा जब हम इनको अपने परिवार की तरह मानकर सहेजेंगे। इस धरा की आबोहवा को सुरक्षित रखने के लिए वृक्षों का अधिक घनत्व होना बेहद आवश्यक है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि आगामी 20 जुलाई को पूरे आगरा जनपद में वृक्षारोपण का रिकॉर्ड बनेगा। उत्तर प्रदेश के कुल 36.46 करोड़ वृक्षों के सापेक्ष कुल 5425983 वृक्ष आगरा जनपद रोपित किए जाएंगे। प्रदेश सरकार, पर्यावरण संरक्षण हेतु बेहद गंभीर है। आगरा में विभिन्न स्थानों पर मित्रवन स्थापित किए जाएंगे। बाल वन, चिकित्सक वन, युवा वन, आयुष वन आदि वाटिकाओं की स्थापना की जाएगी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख राजू प्रधान, शूरवीर चाहर, बीडीओ सुष्मिता यादव, मुकेश प्रधान, अनिल प्रधान, डॉ सुजान सिंह, राजेश नौहवार, सचिव दीपक चाहर, दीवान सिंह, गुड्डू चाहर, विजय यादव, फूल सिंह, धर्मवीर फौजी, रमेश आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *