आगरा, 18 जून। परशुराम विप्र जागृति मंच द्वारा समाज हित को ध्यान में रखते हुए सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन राजेश्वर मंदिर के समीप शिव वाटिका राजपुर चुंगी पर धूमधाम से किया गया। संगठन अध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन की ओर से यह प्रथम सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें राजस्थान, मध्य प्रदेश ,उत्तराखंड, हरियाणा ,दिल्ली ,उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 250 से अधिक ब्राह्मण युवक-युवतियों ने अति उत्साह के साथ अपने आप को पंजीकृत कराया एवं अपना परिचय कराया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री दिनेश कुमार शर्मा रजिस्टार जनरल हाई कोर्ट आजीवन जज लोक अदालत चेयरमैन एटा रिटायर्ड जिला जज एवं कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता , के सी शर्मा द्वारा भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं उनके समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि द्वारा एवं कार्यक्रम अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई व आज के समय को देखते हुए इस प्रकार के युवक-युवती परिचय संबंधी कार्यक्रम की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। बताया कि इससे समाजमें चल रही कुरीतियों जैसे दहेज प्रथा से छुटकारा पाने में सफलता मिलेगी व अपना मनपसंद वर/वधू चयन करने में सहायता मिलेगी,कार्यक्रम में अनेक ब्राह्मण संगठनों के संस्थापक अध्यक्ष जिनमें मुख्य रुप से युवक-युवती परिचय सम्मेलन के आयोजन के संरक्षक ब्राह्मण संगठनों के जनक पूर्व सूबेदार मेजर एम एल उपाध्याय (संस्थापक अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा) कैलाश चंद समाधिया (संस्थापक अध्यक्ष भगवान परशुराम शोभायात्रा धनौली ओमप्रकाश पाराशर (संरक्षक क्षेत्रीय ब्राह्मण परिषद ब्रज प्रांत),राहुल चतुर्वेदी,निर्णायक समिति में श्री राजेश शर्मा अध्यक्ष श्री दिलीप भारद्वाज महामंत्री श्री जुगल किशोर शर्मा कोऑर्डिनेटर (नगर की प्रख्यात भगवान परशुराम शोभायात्रा) श्री अजय तिवारी (संस्थापक अध्यक्ष ब्राह्मण महासभा भारत) श्री मधुसूदन शर्मा (संस्थापक अध्यक्ष भारतीय सप्त ऋषि सेवा संगठन) कैलाश नाथ मिश्रा (अध्यक्ष ब्राह्मण परिषद राजपुर चुंगी) सह संयोजक श्री कमल शर्मा (संस्थापक अध्यक्ष ब्राह्मण सद्भावना सेवा सेवा समिति) मनोज शर्मा (महामंत्री परशुराम चौक सेवा समिति) श्री नीरज रावत (जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय विप्र एकता मंच) श्री सौरभ पाठक (नगर अध्यक्ष ब्राह्मण यूथ ब्रिगेड) उपस्थित रहे,अत.विशिष्ट अतिथि कौशल किशोर शर्मा,किशोर कुमार शर्मा,अमित कुमार शर्मा,नरेंद्र कुमार शर्मा,रुपेश भारद्वाज,शशि प्रकाश शर्मा,कृष्णा शर्मा,उपाध्यक्ष विकास शर्मा सचिव लक्ष्मी कांत शर्मा कोषाध्यक्ष कमलेंद्र शर्मा प्रशासनिक विधि प्रकोष्ठ प्रमुख डॉ० एम सी शर्मा एड० ने संयुक्त रूप से बताया कि संगठन ने हाल ही में नगर में हुए चुनाव जीत कर आए हुए समस्त ब्राह्मण पार्षदों गौरव शर्मा,अनुराग चतुर्वेदी,हर्षित शर्मा,अनुज शर्मा,आरती शर्मा,अजय गोस्वामी,को हर्षोल्लास के साथ सम्मानित किया गया,महासचिव संजय शर्मा सचिव ललित नारायण शर्मा,मुख्य रूप से मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा कार्यालय प्रभारी शीतल चतुर्वेदी जिला उपाध्यक्ष रानू रावत महानगर अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) कन्हैया शर्मा सह संयोजक अमन पाठक मोहन उपाध्याय दीपक शर्मा संजय रावत हर्ष शर्मा हर्ष दत्त शर्मा रविकांत शर्मा राजीव शर्मा अतुल तिवारी,ललित मोहन पराशर आदि ने व्यवस्थाएँ सम्भाली।