स्टेडियम ए के बालक और आर्मी स्कूल की बालिकाएं बनीं फुटबाल चैंपियन

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद आगरा में जिला स्तरीय जूनियर बालक/बालिका वर्ग की 14 खेलों में (एथलेटिक्स, वालीबाल, बास्केटबाल, जूडो, जिम्नास्टिक्स, सेपक टाकरा, बैडमिन्टन, कबडडी, कुश्ती , बाॅक्सिग, तलवारबाजी, टेबल टेनिस, शूटिंग, फुटबाल) प्रतियोगिताओं का आयोजन दिनांक 16 मार्च, 2026 से 20 मार्च, 2026 तक एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम आगरा में किया गया। आज दिनांक 20.03.2026 को जिला स्तरीय जूनियर बालक/बालिका वर्ग में फुटबाल एवं तलवारबाजी खेल के विजेता/उपविजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि डा0 ऐनिन जग्गी विशिष्ट अतिथि महेश चन्द्र शर्मा मेनेजर, केनरा बैक आगरा ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किये गये। इस अवसर पर बिल्लू चौहान अध्यक्ष जिला फुटबाल संघ आगरा, योगेश वर्मा , पुश्पेन्द्र सिंह, श्रीमती सुमन सिंह आदि उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय जूनियर बालक/बालिका फुटबाल प्रतियोगिता का परिणाम दिनांक-20.03.2026
आज फाइनल मैच बालक वर्ग में स्टेडियम ए बनाम आर्मी पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें स्टेडियम ए की टीम 2-1 से विजयी रही। बालिका वर्ग में फाइनल मेैच स्टेडियम ए बनाम आर्मी स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें आर्मी स्कूल की टीम 3-1 से विजयी रही।
निर्णायकों की भूमिका में- 1- योगेश वर्मा, 2- रोहित, 3- जितेन्द्र कुमार, 4- अनीस, 5- आर्यन, 6- संदीप, 7- तेजस, 8- अक्षय, 9 योगेश बघेल, 10- मोहित।
तलवारबाजी में वैभव सिंह, अर्थव, भानू राजपूत, ध्रुव प्रजापति, साहिल, सहदेव सिंह, सक्षम कुमार सिंह, यश चौधरी, जश चौधरी, मुनेश, वान्या शर्मा, आराध्या, चिंकी, कविता, दिव्या , सोनिका, रिया सिंह, मुस्कान, वीरोनिका, पूजा ने स्वर्ण पदक जीता।
निर्णायकों में ललित पाराशर, शशि, परमिंदर, आरती मित्तल, निशांत सोलंकी, जैनी, दिनेश कुमार, शिल्पी दत्ता, प्रशांत शुक्ला, सुरेश सिंह रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *