अंडर-19 मंडलीय माध्यमिक वालीबाल में आगरा के बालक और बालिका बने विजेता

SPORTS उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

आगरा, 18 सितंबर। पंडित नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम,मैनपुरी में 67वीं मंडलीय बालक एवं बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसका उदघाटन जिला क्रीड़ाधिकारी, मैनपुरी विजय सिंह द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।इस अवसर पर मण्डलीय क्रीड़ा सचिव,अनिल कुमार,पंकज कश्यप,संजय नेहरू,केपी सिंह यादव,सौरभ सिंह,राहुल कुमार श्वेता, दिनेश सिंह तोमर आदि उपस्थित थे।
अंडर-19 बालक विजेता -आगरा ने उपविजेता मैनपुरी को 2-0 से हराया।
अंडर-14 बालक विजेता मैनपुरी ने उपविजेता आगरा को 2-0 से हराया।
अंडर-19 बालिका-विजेता -आगरा ने उपविजेता मैनपुरी को 2-0 से हराया।
अंडर-14 बालिका विजेता मैनपुरी ने उपविजेता आगरा को 2-0 से हराया।
प्रतियोगिता के निर्णायक-सुभाष चंद,सुमित,इश्तिकार अहमद,जितेंद्र कुमार,विनोद कुमार व संजय यादव थे। पुरस्कार वितरण सह- ज़िला विद्यालय निरीक्षक,मैनपुरी रघुराज सिंह पाल द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *