बाक्सिंग प्रतियोगिता के ट्रायल 21, 22 फरवरी को स्टेडियम में

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 14 फरवरी। खेल निदेशालय, उ०प्र० के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शत्ताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में  27 फरवरी से 02 मार्च तक झांसी में प्रदेशीय सीनियर पुरुष बाक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु आगरा मण्डल टीम का जनपदीय ट्रायल 21 फरवरी को अपराह्न तीन बजे एवं मण्डलीय चयन ट्रायल्स 22 फरवरी को दोपहर एक बजे से होंगे।

भार श्रेणी 46-48, 48-51, 51-54, 54-57, 57-60, 60-63, 63-67, 67-71, 71-75, 75-80, 80-86 86-92 एवं 92+ किग्रा.। अतः जनपद के समस्त स्कूल/कालेज की प्राचार्य / प्रधानाचार्य से अपील की जाती है कि वे अपने स्कूल/कालेज के उक्त खेल के पुरुष खिलाड़ियों को शारीरिक शिक्षक के साथ जिलास्तरीय एवं मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल्स हेतु निर्धारित समय अवधि पर एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम सदर बाजार आगरा पर भेजने का कष्ट करें। प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने हेतु खिलाड़ियों की प्रविष्टि निःशुल्क है। प्रतियोगिता सम्बन्धित अधिक जानकारी हेतु  पुष्पाल सिंह, कनिष्ठ सहायक के मो0न0 9412171242 पर कर सकते हैं। यह जानकारी क्षेत्रीय कीडा अधिकारी संजय शर्मा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *