आगरा, 7 अक्टूबर। तिरंगा चौक सेल्फी प्वाइंट पर आज ध्वजारोहण मुख्य अतिथि सतीश कुमार ( उपाध्यक्ष ) भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा आगरा महानगर द्वारा किया गया। इस अवसर पर हुए राष्ट्रगान के समय बाजार कमैटी परिवार के सदस्य राजेश यादव, परमात्मा सिंह,अजय नोतनानी, विकास अग्रवाल , सत्येंद्र दुबे, दिनेश अरोरा , लाखन सिंह बघेल , मनोज गुप्ता, रितेश महाजन, सुनील कोहली, सुधीर कुमार,इमरान अब्बास , शिव शंकर सहज, कमांडो महेन्द्र यादव, उमा फौजदार ,अनुराग कुशवाह ,अनुराग सिंह,उत्कर्ष यादव आदि उपस्थित रहे। 26 जनवरी 2018 से निरंतर चल रहे इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ने प्रशंसा कर शुभकामनाएं दीं।