
आगरा। खेरिया मोड़, पुलिस चौकी के पास श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित अमित नारायण द्विवेदी के मुखारविंद से 20 से 28 फरवरी तक किया जा रहा है। जिसमें पूजा के लिए यजमान के रूप में मिथिलेश ताराचंद अग्रवाल रहे। मनोज नौतनानी ने बताया रविवार को प्रसिद्ध श्री शिव महापुराण कथा प्रसंग शिवजी ज्योतिर्लिंग रूप में प्रकट हुए। आज दिनांक 22 फरवरी रविवार का प्रसंग ब्रह्मा जी के द्वारा सृष्टि की रचना का प्रारंभ, सर्वप्रथम ब्रह्मा जी जी ने अपने सभी दक्ष, पुलस्त, अंगिरा, भ्रगु आदि सभी ऋषियो को पुत्र रूप में उत्पन्न किया इसके साथ में कामदेव को भी उत्पन्न किया फिर मन से एक सुंदर कन्या का प्रादुरभाव हुआ , यहीं पर कामदेव ने अपने पांच पुष्यवनों का प्रभाव आजमाया है और सभी को कम के वशीभूत कर दिया जिसके कारण धर्म संकट उत्पन्न हुआ धर्म ने शिवजी से प्रार्थना की और शिव जी ने वहां पर आकर के काम का प्रभाव समाप्त किया
तब ब्रह्मा ने अपने पुत्र कामदेव को श्राप दिया कि जिस प्रकार शिवजी की कृपा से हम लोग आज काम के प्रभाव से बच पाए हैं इन्हीं शिव की नेत्र अग्नि से एक दिन तुम्हें जल जाना होगा प्रादुर्भाव का वर्णन किया गया।
कथा में प्रमुख रूप से अजय नोतनानी, अनुज दुबे, मनोज नौतनानी, संजय नोतनानी,रंजन दुबे, अजय शर्मा, दीपक कुशवाह, धर्मेंद्र सुमित, ध्रुव सुमित शर्मा, मनीष खेत्रपाल, ललित, अनुराग शर्मा, आदित्य शर्मा, अखिल वर्मा, संजय जैन, सत्य प्रकाश, नीतू सोलंकी, सुशीला त्यागी, आदि भक्तगण एवं सहयोगी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
