आगरा, 17 जनवरी। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश बास्केटबाल एसोसियेशन के तत्वावधान में 23 से 26 जनवरी, 2025 तक प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरूष बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन गोरखपुर में किया जा रहा हैं। उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आगरा मण्डल टीम का जिला स्तरीय चयन / ट्रायल्स दिनाँक 19 जनवरी, 2025 को सायं 3.00 बजे से तथा मण्डल स्तरीय चयन / ट्रायल्स दिनोंक 20 जनवरी, 2025 को सायं 3.00 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर किया जा रहा हैं। इस ट्रायल्स में भाग लेने की प्रविष्टि निःशुल्क है। सीनियर पुरूष बास्केटबाल चयन / ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 19 एवं 20 जनवरी, 2025 को सायं 3.00 बजे एकलव्य स्टेडियम, आगरा पर मनीष कुमार वर्मा, अंशकालिक बास्केटबाल प्रशिक्षक से सम्पर्क करें। यह जानकारी क्षेत्रीय कीडा अधिकारी, आगरा मण्डल संजय शर्मा ने दी।