सफाई मित्रों की पांच सौ एक कन्याओं को कराया गया भोज

Press Release उत्तर प्रदेश

स्वच्छता के जयकारों के बीच नगर निगम में डांडिया का धमाल

नगर आयुक्त समेत कई अन्य अधिकारियों ने पूजे कन्याओं के पैर

आगरा, 12 अक्टूबर। नगर निगम परिसर में स्वच्छता और नारी शक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। नवमी पर आज सफाई मित्रों की पांच सौ एक कन्याओं को भोज कराकर उनके पैर पूजे गये। नगर आयुक्त समेत अन्य अधिकारयिों ने स्वयं कन्याओं के पैर पूज कर उनका आशीर्वाद लिया। स्वच्छता के इस महापर्व पर नगर निगम की महिला ब्रांड एंबेसडर और स्वयं सहायता समूह की चालीस महिलाओं ने भी सक्रिय रुप से भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम की शुरुआत नगर निगम की उपनगर आयुक्त सरिता सिंह और महिला ब्रांड एंबेसडर द्वारा कन्याओं के पांव धोकर और तिलक लगाने के साथ हुई। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव और सहायक नगर आयुक्त अषोक प्रिय गौतम ने कन्याओं पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। उन्हें विशेष रुप से सुसज्जित पांडाल में बैठाकर भोज कराया गया। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने स्वयं कन्याओं की पूजा कर उनका आषीर्वाद लेकर षहर को स्वच्छ स्वस्थ और सुंदर बनाने की प्रार्थना की। नगर निगम के सभी कर्मचारी और अधिकारियों ने कन्याओं को भोजन परोसा। अधिकारी कर्मचारी और और सफाई मित्रों ने एक साथ बैठकर भोजन किया। कार्यक्रम में भाजपा पार्षद दल के सचेतक शरद चौहान, नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर डा0 मनिंदर कौर,डा0 अंजू कृपलानी और सोनी त्रिपाठी भी मौजद रहीं।

—जीरो वेस्ट का लिया था संकल्प—

कार्यक्रम को पूर्ण रुप से षून्य अपषिष्ट बनाने का संकल्प लिया गया था। इसी संकल्प के तहत फूलों की सजावट कपड़े के बने बैनर और स्टील के बर्तनों का उपयोग किया गया। भोजन के उपरांत कन्याओं को उपहार स्वरुप स्टेशनरी और डांडिया सेट भैंट किये गये। जिससे बच्चों के चेहरे खिल उठे। बच्चों ने सजाये गये मंच पर जमकर डांडिया भी किया।

—-बचा प्रसाद गरीबों को बांटा गया—-

बचे हुए प्रसाद को फूड कलैक्शन वाहन के माध्यम से इकटठा कर रोबिन हुड आर्मी के द्वारा शहर के स्लम इलाकों और गरीब परिवारों में वितरित किया गया। इसके अतिरिक्त थालियों मंे बचे भोजन को निगम परिसर में लगे कंपोस्ट बिन में डालकर जैविक खाद बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सक्रिय योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *