आगरा, 17 अगस्त। अर्जुन नगर महिला मंडल का हरियाली तीज कार्यक्रम आज आयोजित किया गया इसमें हरे परिधान में सभी महिलाओं ने मनोरंजन किया। तरह-तरह के खेलकूदों का आयोजन किया गया। लोकगीत प्रतियोगिता भी संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती बबीता गुप्ता और ममता ने किया। इस अवसर पर महिला मंडल की पदाधिकारियों में श्रीमती राखी कुमार, अनुराधा, प्रियंका, मधु ,दिया, किरण परिहार, छाया उपाध्याय ,संजना चौधरी, वर्षा खन्ना, स्वदेश,अंजली यादव, दीपा ,ज्योति चौहान, आदि महिलाएं उपस्थित थी ।कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण रेखा परिहार द्वारा किया गया ।