आगरा- 27.02.25/नोडल अधिकारी/प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मानसिंह भारती ने अवगत कराया है कि राजकीय आई०टी०आई० बल्केश्वर, आगरा परिसर में दिनांक 28.02.2025 को अप्रेन्टिस मेले का आयोजन प्रातः 10 बजे से किया जाना है। मेले में अप्रैन्टिस के लिए ऐसे प्रशिक्षार्थी जिन्होने राजकीय/निजी आई०टी०आई० इलैक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, मैके० डीजल, वैल्डर, इलैक्ट्रोनिक्स मैकेनिक, मैकेनिक मोटर व्हीकल, इन्स्ट्रूमेन्ट मैकेनिक, पेन्टर आदि व्यवसाय से परीक्षा उत्तीर्ण की हो एवं 10वीं व 12वीं उत्तीर्ण की हो, अप्रैन्टिस हेतु शिशिक्षु मेले में सम्मिलित हो सकते हैं। उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि मेले में Agra machine tools (Agra), Benara Udyog Pvt Energy Smart Meter (Agra) एवं Kishor Export Pvt.Ltd Agra (केवल महिला प्रशिक्षार्थी जिन्होंने फैशन टेक्नोलॉजी, सुवींइंग टेक्नोलॉजी एवं ड्रेस मेकिंग व्यवसाय से परीक्षा उत्तीर्ण की हो) के लिए प्रशिक्षार्थियों के चयन हेतु अप्रैन्टिसशिप मेले में आमंत्रित है। मेले में चयन लिखित व साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा।
