आगरा। जान मिल्टन स्कूल ताजगंज की प्रधानाचार्या स्वीटी चौहान द्वारा बेहोश मिली छात्रा की मदद करने के मामले को जनता द्वारा सराहा जा रहा है। अखबार में खबर प्रकाशित होने के पश्चात तमाम लोग प्रधानाचार्या की प्रशंसा कर रहे हैं। यह 12 वीं की छात्रा कल श्मसान घाट तिराहे पर बेहोश मिली थी। पुलिस के आग्रह पर घर लौट रही प्रधानाचार्या स्वीटी चौहान ने अपने घर पहुंचने की परवाह न कर बेहोश मिली छात्रा की मदद की। उसे पुलिस के साथ अस्पताल पहुंचवाया। उस समय महिला पुलिस न होने के कारण वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने मदद का आग्रह किया। इस पर वे सहर्ष मान गयीं। जबकि हर व्यक्ति को नौकरी के बाद घर पहुंचने की जल्दी होती है।
उक्त प्रधानाचार्या की इस मदद की सभी लोग सराहना कर रहे हैं। तमाम लोग उनको फोन कर बधाई दे रहे हैं।


