अयोध्यानाथ श्री राम मंदिरसहित क्षेत्र के सभी मंदिर हुए राममय

Religion/ Spirituality/ Culture उत्तर प्रदेश दिल्ली/ NCR स्थानीय समाचार

आगरा, 22 जनवरी। आज अयोध्यानाथ श्री राम मंदिर अयोध्याकुंज को दुल्हन की तरह सजाया गया था। सुबह से ही लोगों के मन में धार्मिक उत्सुकता बनी हुई थी। प्रातः भगवान श्री राम की  पूजा अर्चना की।सुंदरकांड पाठ किया गया। शाम को विधायक डॉ. जी एस धर्मेश  ने 1100 दीपकों के साथ महाआरती की। सैंकड़ों महिलाओ ने भजन कीर्तन कर नृत्य किया। तथा आतिशबाजी की गई। मंदिर पर सुंदर लाइटिंग की गई थी। महंत पवन शास्त्री आदि के द्वारा पूजा अर्चना की गयी।दशरथ कुंज तथा लक्ष्मण नगर सनातन मंदिर पर काफी भीड़ के साथ पूजा अर्चना हुई। इसके बाद प्रसादी भंडारा किया गया। सर्व श्री हेमेंद्र शर्मा, गिर्राज अग्रवाल, महेश कुशवाह, सुरेश शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा,महेश शर्मा, जय सिंह सरदार, पार्षदसंदीप परिहार,इंदर बाबू जी, शिवराज चाहर, आशीष, अश्वनी, आकाश, आदि ने महा आरती की।
वही अखिलेश्वर मंदिर सराय ख्वाजा पर सुबह से ही भजन, कीर्तन किये गये। वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय था। वहां के निवासियों के अलावा दुकानदारों द्वारा माहौल को पूरी तरह राममय बनाया गया। मंदिर में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश बघेल भी काफी देर तक भक्तिभाव के साथ मौजूद रहे। पूरे बाजार में लाइटें लगायी गयी थीं। शाम के समय घरों के बाहर दीपक जलाये गये। लोगों ने आतिशबाजी भी खूब की।  माहौल पूरी तरह से राममय बना हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *