
इंदौर। इंदौर रानीबाग बी रहवासी संघ के अध्यक्ष सर्वसम्मति से अनिल पाल बनाये गये हैं। इस आशय का निर्णय संघ की कार्यकारिणी एवं सदस्यों की आज हुई साधारण सभा की बैठक में लिया गया। सचिव आनंदराम कुशवाह बनाये गये हैं। उपाध्यक्ष दो बनाये गये हैं, जिनमें महेश पाटीदार और राजीव गुप्ता हैं।
अन्य पदाधिकारियों में कोषाध्यक्ष विजय कुमार नायडू, सह सचिव जय शंकर पाल बनाये गये हैं। कार्यकारिणी में अजय कुमार साकल्ले, एम एल जायसवाल, भाईदास चौधरी, बसंत राय, मनोज पाटीदार, जयेश सुगंधी, सुखदेव वर्मा, सुभाष पाटीदार सदस्य नामित किये गये हैं। संरक्षक मंडल में जीआर पाटीदार, आलोकराठौर, खुमान सिंह सोनवाने (पटेल), एस एल गोले, गिरिजेश दीक्षित, जगदीश चौपड़ा, जगन्नाथ पाटीदार हैं।


