
आगरा। आनंदपुरम कॉलोनी में महिला मंडल द्वारा भगवान श्री गणेश के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर भक्ति, उल्लास और श्रद्धा से परिपूर्ण आयोजन किया गया, इस अवसर पर महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ झूमते-नाचते भजन-कीर्तन करते हुए विघ्नहर्ता गणपति की आराधना की, जय-जय गणपति बप्पा, मंगलमूर्ति मोरया” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विनायक गणपति जी की पूजा-अर्चना से किया गया, इसके पश्चात महिला मंडल की सदस्यों ने पारंपरिक श्रद्धाभाव के साथ दुपट्टा पहनाकर कीशिरी की और एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं, भजन-कीर्तन के दौरान “गणपति बप्पा मोरया, सिद्धि विनायक देवा, आज मेरे घर गणपति आए हैं, जैसे भावपूर्ण भजनों पर महिलाएँ भावविभोर होकर नृत्य करती नजर आईं।
महिला मंडल की ओर से भगवान गणेश से सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और मंगल कार्यों की सफलता की कामना की गई।, आयोजन में आपसी एकता, संस्कार और सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर समन्वय देखने को मिला, अंत में सामूहिक आरती के पश्चात प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। यह भक्तिमय आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सौहार्द का संदेश भी देता नजर आया । मुख्य रूप से पूजा,मोना, चांदनी, लीना, कल्पना, विधि डिंपल,रीना, आशा,सीमा, ईशानी, कविता, बबली,नीलम, मानसी, लता, नीशा आदि मौजूद रहे।
