मुस्कान पार्क में कलश यात्रा के साथ आरंभ हुई श्रीमद् भागवत की अमृत वर्षा

Religion/ Spirituality/ Culture उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

आगरा। पवित्र माह मार्गशीर्ष के अवसर पर सेक्टर आठ, आवास विकास कॉलोनी स्थित मुस्कान पार्क में श्रीमद् भागवत कथा आरंभ की गई। सोमवार को कथा से पूर्व बैंड बाजों के साथ कलश यात्रा निकाली गई। प्रथम दिन के यजमान हरिओम शुक्ला और अर्चना शुक्ला सहित संरक्षक डॉ पार्थ सारथी शर्मा, अशोक चौबे, राजेश चतुर्वेदी, सर्व व्यवस्था प्रमुख श्रीकांत शर्मा, मोहिनी शर्मा, आनंद राय, पार्षद भरत शर्मा द्वारा श्रीमद् भागवत जी का विधिवत पूजन किया गया । बैंड बाजों के साथ यात्रा आरंभ हुई। पीत परिधानों में 231 महिलाओं ने कलश यात्रा में शीश पर धारण किये और पुण्य कमाया। कलश यात्रा ने सेक्टर आठ और चार का भ्रमण किया। मार्ग में जगह-जगह यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

कथा के प्रथम दिन कथा व्यास आचार्य श्रीकृष्ण प्रकाश पाठक (वृंदावन) ने कथा का आरंभ करते हुए भागवत महात्म्य, भक्ति-नारद संवाद और गोकर्ण उपाख्यान का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा आयोजन मनोरंजन का साधन नहीं अपितु कई जन्मों का पुण्य फल होता है। भागवत कथा कैसे और क्यों सुने, ये महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कथा श्रवण से पूर्व हृदय में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य को धारण करना अति आवश्यक है। साथ ही जीवन में जब तक सात्विकता का वास नहीं होता तब तक भागवत कथा के ज्ञान का समावेश आत्मा में नहीं हो सकता।

डॉ पार्थ सारथी शर्मा ने बताया कि कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 4ः30 बजे तक होगा। आयोजन में मंगलवार को परिक्षित जन्म कथा, कुंति स्तुति, भीष्म स्तुति और शुकदेव आगमन प्रसंग होंगे। कार्यक्रम की व्यवस्था विवेक उपाध्याय, सुधीर चौबे, प्रदीप कौशिक, आनंद मिश्रा, पुलकित शर्मा, विष्णु पाराशर, प्रदीप शर्मा, विनोद पांडे, अभिषेक शुक्ला, रोहित शर्मा, गुंजन पाराशर, विवेक पाराशर, नरेश तिवारी, अनीता गौतम, लता शर्मा, विजय कौशिक, दीपमाला, मंजू, कुसुम, संगीता, ममता, संध्या, रेनू, भावना, बेबी, ममता आदि ने संभाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *