अंबेडकर विवि आगरा की महिला फुटबाल टीम पहली बार अंतर विवि नार्थ जोन के क्वार्टरफाइनल में पहुंची

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। 9 से 13 फरवरी तक अलकपुरा, जिला भिवानी, हरियाणा में आयोजोति इंटर यूनिवर्सिटी नार्थ जोन महिला फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अंबेडकर विवि आगरा की फुटबाल टीम पहली बार क्वार्टरफाइनल में पहुंची है। लीग के अंतिम मैच में आगरा की बालिकाओं ने अवध यूनिवर्सिटी अयोध्या को 2-0 से हराकर क्वार्टरफइनल में पहुंची। आगरा के लिये पहला गोल कु.सेवी यादव ने 38 वें और 65 वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को जिताया। आज के मैच के दौरान आगरा टीम की कप्तान श्रुति जादौन रही। टीम के कोच योगेश वर्मा और मैनेजर सचिन कुमार रहे। आगरा विवि महिला फुटबाल टीम का चयन आगरा रीजन फुटबाल संघ के अध्यक्ष बिल्लू चौहान की निगरानी में हुआ है। उप्र की जूनियर, सब-जूनियर और सीनियर तीनों ही वर्ग की टीमों ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीते हैं। इन टीमों का चयन और प्रशिक्षण शिविर आगरा में बिल्लू चौहान की निगरानी में हुआ। इस जीत पर विवि के स्पोर्ट्स डायरेक्टर अखिलेश सक्सेना, डीएफए प्रेसीडेंट बिल्लू चौहान, आरएसओ संजय शर्मा, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष हरी सिंह यादव, पूर्व क्रीड़ाधिकारी एस एस चौहान आदि ने बधाई दी है। आगरा की बालिकाओं का क्वार्टर फाइनल मैच गुरुवार को खेला जाएगा।
आगरा के विवि की टीम में श्रुति गोलकीपर, प्रीती लास्ट स्टापर, उर्वशी फर्स्ट स्टापर, प्रिया लैफ्ट साइड बैक, राखी, सेवी, काजल, तीमा,दीक्षा स्ट्राइकर, सपना, तान्या हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *