सभी रैन बसेरों में सफ़ाई के साथ सर्दी से बचाव हेतु किये जायें उपयुक्त इंतजाम, सड़क पर न दिखे कोई व्यक्ति

Press Release उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

मंडलायुक्त श्रीमती रितु माहेश्वरी ने किया स्थायी – अस्थायी रैन बसेरों का निरीक्षण, सर्दी से बचाव हेतु परखीं व्यवस्थाएं

उपयुक्त व अच्छे स्थानों पर लगाए जाएं अस्थायी रैन बसेरे, जानकारी हेतु बैनर लगाने के दिये निर्देश, गैस हीटर की हो नियमित व्यवस्था

मंडलायुक्त महोदया ने सर्दी से बचाव हेतु खंदारी स्थित रैन बसेरे में बांटे सैकड़ों कंबल

आगरा. 12/01/2024. मंडलायुक्त श्रीमती रितु माहेश्वरी द्वारा आज शुक्रवार शाम को नगर निगम द्वारा संचालित स्थायी और अस्थायी रैन बसेरों का निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम मंडलायुक्त महोदया ने जीवनी मंडी स्थित स्थायी रैन बसेरे का निरीक्षण किया। कमरे शौचालय और किचन की व्यवस्था को देखा। शौचालय की सफाई हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। यहां एक कमरे में रह रहे परिवार से हालचाल लिया और सुविधाओं के बारे में पूछा। इसके बाद खंदारी स्थित स्थाई रैन बसेरे का निरीक्षण किया। यहां पर 12 पुरुषों और तीन महिलाओं की ठहरने की व्यवस्था है। निरीक्षण में बाथरूम में गंदगी मिलने पर सुबह-शाम दोनों टाइम सफाई करने की निर्देश दिए। यहां मंडलायुक्त महोदया द्वारा असहाय महिलाओं एवं पुरुषों को सर्दी से बचाव हेतु गर्म कंबल का वितरण किया गया।

इसके बाद एसएन मेडिकल इमरजेंसी के बगल से मोती कटरा की तरफ जा रही रोड पर बने अस्थाई रैन बसेरे का निरीक्षण किया। रैन बसेरा नाली के ऊपर बसाया गया था, किसी प्रकार का कोई होर्डिंग या बैनर नहीं लगा था, ना ही किसी का कोई संपर्क नंबर था ताकि कोई असहाय व्यक्ति संपर्क कर रैन बसेरे में ठहरने का लाभ उठा सके। इस हेतु मंडलायुक्त महोदया ने उपयुक्त एवं अच्छी जगह पर अस्थाई रैन बसेरे को लगाने एवं पूरी जानकारी के साथ बैनर लगाने के निर्देश दिए। अन्य रैन बसेरे के बारे में पूछे जाने पर नगरायुक्त श्री अंकित खंडेलवाल जी द्वारा अवगत कराया गया कि शहर में नगर निगम के 12 स्थाई और दो अस्थाई रैन बसेरे संचालित हैं जिनमें लगभग 304 लोगों के ठहरने की क्षमता है। वर्तमान में 144 लोग इनमें आश्रय लेकर रह रहे हैं। मंडलायुक्त महोदया ने सभी रेन बसेरों में सर्दी से बचाव हेतु कंबल एवं अलाव के लिए गैस हीटर की नियमित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए और स्पष्ट कहा कि कोई भी व्यक्ति खुली सड़कों पर नहीं दिखना चाहिए। रात में सड़क किनारे और डिवाइडरों , फुटपाथ पर सोने वाले लोगों को इन रैन बसेरों में ठहराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *