राम मन्दिर हवाई दर्शन के साथ-साथ आगरा/मथुरा हेतु हवाई सुविधा उपलब्ध

Press Release उत्तर प्रदेश

राजस एरो स्पोर्टस एण्ड एडवेंचर प्रा0लि0 द्वारा हेली सेवाएं प्रारम्भ,  बुकिंग के 60 घंटे तक पहले आओ पहले पाओ के आधार पर 40 प्रतिशत की मिलेगी छूट।

आगरा-17.09.2024/राजस एरो स्पोर्टस एण्ड एडवेंचर प्रालि द्वारा हेली सेवाएं अयोध्या से संचालन एवं प्रबंधन (ओएनएम) मॉडल पर किया जा रहा है, जिसमें 05 यात्रियों की क्षमता वाले विमान से राम मन्दिर हवाई दर्शन, अयोध्या से गोरखपुर/गोरखपुर से अयोध्या, अयोध्या से बनारस/बनारस से अयोध्या, अयोध्या से लखनऊ/लखनऊ से अयोध्या, अयोध्या से प्रयाग राज/प्रयाग राज से अयोध्या, अयोध्या से मथुरा/मथुरा से अयोध्या, अयोध्या से आगरा/आगरा से अयोध्या तक की यात्रा हेतु हवाई सुविधा प्रदान की जायेगी।
संस्थान द्वारा अवगत कराया गया है कि प्रति व्यक्ति राम मन्दिर हवाई दर्शन हेतु रू0 4130, अयोध्या से गोरखपुर/गोरखपुर से अयोध्या हेतु रू0 13373, अयोध्या से बनारस/बनारस से अयोध्या हेतु रू0 18388, अयोध्या से लखनऊ/लखनऊ से अयोध्या हेतु रू0 15045, अयोध्या से प्रयाग राज/प्रयाग राज से अयोध्या हेतु रू0 16717, अयोध्या से मथुरा/मथुरा से अयोध्या हेतु रू0 45135 तथा अयोध्या से आगरा/आगरा से अयोध्या हेतु रू0 45135 एक तरफ का किराया निर्धारित किया गया है। उक्त किराये में मूल किराये से 40 प्रतिशत छूट देते हुए 18 प्रतिशत जीएसटी समाहित की गई है। संस्थान द्वारा अवगत कराया गया है कि यात्रा के दौरान प्रति व्यक्ति अधिकतम सामानः 05 किग्रा तक का ले जाया जा सकता है तथा बुकिंग के 60 घंटे तक पहले आओ पहले पाओ के आधार पर 40 प्रतिशत की छूट लागू होगी और 60 घंटे से अधिक होने पर बिना किसी छूट के पूरी दरें लागू होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *