आगरा, 5 मई। जनहित सामाजिक सेवा संस्थान एवं चुनाव आयोग की SVEEP टीम ने सदर बाजार मुक्ता काशी मंच से मतदाता जागरूकता अभियान 2024 के अंतर्गत जनमानस से अपने मताधिकार का सदुपयोग करने की अपील की। आज सांयकाल मुक्ता काशी मंच,सदर बाजार,आगरा के मंच से आगरा के चारों धर्मगुरु महंत श्री योगेश पुरी ,शहर काजी मौलाना उजेर आलम, ग्रन्थी अमरीक सिंह एवं फादर सुरेश दयाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था की संथापिका /महासचिव श्रीमती सोनी त्रिपाठी के द्वारा किया गया।
संस्था संरक्षक किरन कुमार,डॉ. डी.वी. शर्मा, डॉ पंकज महेंद्र, डी.जी.सी. अशोक चौबे, गांधी आश्रम सेक्रेटरी शंभू नाथ चौबे, सदर बाजार एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती आशा कपूर, सेक्रेटरी मयंक सोंधी, हिमांशु सचदेवा, विक्रम शुक्ला ,राजेश शुक्ला, संजीव कपूर कुकरेजा जी ,डॉ. रेणुका डग , अवतार सिंह गिल, डॉ गुलशन ग्रोवर, अवनी त्रिपाठी, चेतन पाठक, सुभाष चाहर,अजय चाहर,विकख्यात त्रिपाठी, शिवम सारस्वत, हृदेश शर्मा, तुषार, डा आईपीएस सोलंकी सह प्रभारी अधिकारी स्वीप आगरा( जिला विद्यालय निरीक्षक 2), डा अनिल वशिष्ठ सदस्य स्वीप टीम, डा अजय यादव सदस्य स्वीप टीम आगराआदि की उपस्तिथि गरिमामई रही। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप टम्टा ने किया ।
