
आगरा। तृतीय स्वर्गीय देवी राम अग्रवाल स्मृति हॉकी प्रतियोगिता में आज दिनांक 11 जनवरी 2025 को पहला मैच हरदोई बनाम अलीगढ़ के मध्य खेला गया जिसमें अलीगढ़ ने हरदोई को 4-2 से पराजित किया। अलीगढ़ की टीम से तीन गोल ऋषभ राज ने ,एक गोल आदित्य पाल ने किया ।हरदोई की टीम से एक गोल सर्वजीत एक गोल सक्षम ने किया हरदोई की टीम से मैन ऑफ द मैच रहे कृष्ण कुमार।
आज का दूसरा मैच गाजियाबाद बनाम सहारनपुर के मध्य खेला गया जिसमें गाजियाबाद ने सहारनपुर को4-2 से पराजित किया गाजियाबाद की तरफ से दो गोल अमित ने किया एक गोल कार्तिक ने एक गोल पियूष ने किया सहारनपुर की टीम से एक गोल रोहित ने एक गोल युकांत यादव ने किया सहारनपुर भी टीम से मैन ऑफ द मैच रहे रोहित।
निर्णायक रहे प्रशांत शुक्ला शकील खान अमित सक्सेना परवेज अख्तर एहसान उल शिवानी चौधरी मधु कुमारी आशा कुमारी रश्मि कुमारी रहे
आज के मुख्य अतिथि रहे ओम प्रकाश शर्मा, ऑब्जर्वर टूर्नामेंट डॉक्टर जयशंकर यादव रोहित शर्मा अल्ट्राटेक सीमेंट के मैनेजर आगरा जोन तपेश शर्मा हॉकी उपाध्यक्ष जैगम मशकूर उत्तर मध्य रेलवे ऑडिट आगरा शाहिद अली वरिष्ठ खिलाड़ी सुपुत्र उमेश अग्रवाल सतीश गोयल पंकज गोयल राजेश अग्रवाल संदीप अग्रवाल प्रियंक अग्रवाल मनोज अग्रवाल इस मैच का संचालन संजय गौतम ने किया।
कल के मैच 12 जनवरी 2026 को 11.30 बजे से खेले जाएंगे महिला वर्ग एवं पुरुष वर्ग में खेले जाएंगे पहला मैच बुलंदशहर बनाम आगरा के मध्य खेला जाएगा दूसरा मैच मथुरा बनाम आगरा टू के मत खेला जाएगा तीसरा मैच हरदोई बनाम झांसी के मध्य खेला जाएगा और चौथा मैच गाजियाबाद बनाम झांसी के मध्य खेला जाएगा।


