42वीं ऑफिसियल राज्य ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में आगरा का शानदार प्रदर्शन, जीते 8 स्वर्ण समेत 13 पदक

SPORTS उत्तर प्रदेश

 

आगरा। ज़िला ताइक्वान्डो संघ,आगरा अध्यक्ष डॉ एमसी शर्मा की सूचनानुसार बरेली शहर के महात्मा ज्योतिबा फूले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स इंडोर हॉल में खेली गई 42वीं ऑफिसियल जूनियर (फाइट), 39वीं ऑफिसियल सब जूनियर (फाइट) उत्तर प्रदेश (बालक एवं बालिका) राज्य ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में आगरा के खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन कर 8 स्वर्ण,3 रजत व 2 कांस्य पदक सहित कुल 13 पदक जीतकर आगरा ज़िले का नाम रोशन किया।

पदक विजेता खिलाड़ी इस प्रकार हैं:-

स्वर्ण पदक विजेता:-

माधव गौतम,अर्जुन चौधरी,आदित्य चौधरी, रिषभ यादव, कृतिका सिंह एवं अनुष्का यादव।

-संतोष कुमार सिंह ने सीनियर वर्ग में जीते 2 स्वर्ण पदक।

रजत पदक विजेता:-

प्रेरणा चाहर,अविका गुप्ता एवं यश मदान।

कांस्य पदक विजेता:- ध्रुव चाहर एवं अथर्व चाहर ।

आगरा टीम के साथ खेल अधिकारी के रूप में टीम मैनेजर संगीता शर्मा,टीम कोच (बालक) सुदर्शन देबनाथ, टीम कोच (बालिका)महिमा शर्मा बरेली गए थे। जबकि उपरोक्त प्रदेशीय प्रतियोगिता के टूर्नामेंट डायरेक्टर इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा थे ।

आगरा के माधव गौतम,अर्जुन चौधरी, आदित्य चौधरी, रिषभ यादव, कृतिका सिंह एवं अनुष्का यादव
उत्तराखंड के हरिद्वार शहर में प्रेम नगर आश्रम के इंडोर हॉल में 23 से 25 जून 2025 तक ताइक्वान्डो फैडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित होने वाली 42वीं ऑफिसियल (फाइट) एवं 39वीं ऑफिसियल (फाइट) सब जूनियर उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *