राष्ट्रीय स्कूली ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में आगरा की प्रिया सिंह ने जीता स्वर्ण पदक

SPORTS उत्तर प्रदेश दिल्ली/ NCR स्थानीय समाचार

आगरा, 7 जून। नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में स्कूल गेम्स फैडरेशन ऑफ इण्डिया के द्वारा आयोजित 66वीं राष्ट्रीय स्कूली अण्डर 19 वर्ष/सीनियर बालक एवं बालिका ताइक्वान्डो प्रतियोगिता के पहले दिन आज हुए मुकाबलों में माध्यमिक शिक्षा विभाग,आगरा की प्रियासिंह ने उ0प्र0 की टीम की ओर से बालिका वर्ग के अण्डर 46 कि0ग्रा0 भार वर्ग में प्रतिभाग करने हुए अपना शानदार प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतकर आगरा जिले का नाम रोशन किया। प्रिया सिंह (हुब्बलाल इ0का0),आगरा की छात्रा है।
प्रिया सिंह को मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक,आगरा मण्डल,आर0पी0शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक,आगरा  मनोज कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक-2,डा0 पूरन सिह,सह जिला विद्यालय निरीक्षक, पी0के मौर्य, हुब्ब लाल इ0का0 के प्रघानाचार्य नवीन कान्त शर्मा,अशोक बघेल,रीनेश मित्तल,पंकज कश्यप अनिल कुमार,सजय नेहरू,राजेश गुप्ता,चौ.हरपाल,रवि प्रकाश,सौरभ सिंह,सौरभ गुप्ता व के0पी0सिह यादव आदि ने अपनी हार्दिक बधाई दी है। ये जानकारी अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो कोच पंकज शर्मा ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *