काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू शहर के त्रिपुरेश्वर दशरथ रंगशाला इंडोर हॉल में वर्ल्ड ताइक्वान्डो,एशियन ताइक्वान्डो यूनियन एवं नेपाल ताइक्वान्डो संघ द्वारा 18 से 20 फ़रवरी 2026 तक खेली जा रही चतुर्थ माउंट एवरेस्ट क्योरुगी एवं द्वितीय पूमसे (WT,जी-1) इंटरनेशनल ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में विदेशी धरती पर भारत की ओर से आगरा के पाँचवीं डान ब्लैक बैल्ट धारक, इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा ने सीनियर पूमसे व्यक्तिगत स्पर्धा में पूमसे शिपजिन एवं पूमसे जीते में अपना शानदार प्रदर्शन कर 5.7 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया ।
इंडिया सीनियर पूमसे टीम के मुक़ाबले अभी खेले जाने बाक़ी हैं जिसमें आगरा इंडिया के पंकज शर्मा,संतोष कुमार सिंह व प्रदीप गौर प्रतिभाग करेंगे ।
उपरोक्त इंटरनेशनल ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में 28 देशों के 2000 से अधिक खिलाड़ी एवं खेल अधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं ।
पंकज शर्मा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त कर आगरा का नाम रोशन करने पर
जिला ताइक्वान्डो संघ,आगरा के कोषाध्यक्ष (एडवोकेट) योगेन्द्र वार्ष्णेय,सीईओ संगीता शर्मा,डॉ यू के शर्मा,अमित शर्मा एवं हरिकांत शर्मा ने उन्हें अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए दी हैं ।
