अंडर-20 बालक अंतर क्षेत्रीय राज्य फुटबॉल टूर्नामेंट के लिये आगरा मंडल की टीम के ट्रायल 13 अप्रैल को

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 11 अप्रैल।   अंडर-20 बालक अंतर क्षेत्रीय राज्य फुटबॉल टूर्नामेंट 2025-26 का आयोजन 15 अप्रैल से 21 अप्रैल 2025 तक ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर में किया जाएगा। जिसके लिए आगरा क्षेत्र फुटबॉल संघ ने आगरा क्षेत्र की टीम के चयन के   लिए 13 अप्रैल को सुबह 8 बजे से ट्रायल एकलव्य स्टेडियम में  आयोजित किया है। इसके लिए खिलाड़ियों की आयु 1 जनवरी 2006 से 31 दिसंबर 2008 के बीच होनी चाहिए। . खिलाड़ियों की जन्म तिथि के एक वर्ष के भीतर नगर निगम, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र,  खिलाड़ियों का मूल आधार कार्ड, . खिलाड़ियों की चार पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे। इस ट्रायल में   आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद और मैनपुरी के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए  क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान उर्फ  बिल्लू  चौहान से मो. नं.  9837009999 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *