आगरा, 24 नवंबर। *मेरठ में आयोजित हुई 67वीं माध्यमिक विद्यालयीय प्रदेशीय क्रिकेट प्रतियोगिता में आगरा मंडल की बालिका अंडर- 19 टीम उप विजेता रही l प्रतियोगिता 17 से 21 नवंबर तक मेरठ में आयोजित हुई । फाइनल मुकाबला राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर मेजबान मेरठ मंडल और आगरा मंडल के बीच हुआ। आगरा मंडल की कप्तान पायल राजपूत ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का निर्णय किया। मेजबान टीम ने मेहमान टीम को 184 रन का लक्ष्य दिया, निर्धारित ओवर में मेहमान टीम आगरा 125 रन बना पायी और 58 रन से मैच हार गई lआगरा मंडल की टीम- * सुनीता कुमारी, * पायल राजपूत(कप्तान), * सुरक्षा चाहर, * डॉली, * ज्योति यादव, * नेहा यादव, * अंजली शर्मा, * वंदना, * दिशा गौतम, *, करिश्मा, * कंचन, * नर्गिश, * प्रीति, * रीतू, टीम कोचडी.के. सिंह , टीम मैनेजर श्वेता तिवारी।
आगरा मण्डल के अंडर 19 क्रिकेट में उप विजेता होने पर संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल आरपी शर्मा , जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार, सह जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र सिंह , मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार , ज़िला क्रीड़ा सचिव रीनेश मित्तल,पंकज शर्मा,हरपाल सिंह,संजय नेहरू,राजेश गुप्ता ,रवि प्रकाश, पंकज कुमार, सौरभ सिंह,सौरभ गुप्ता,के पी सिंह यादव, डा.चतुर सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त कर टीम कोच को अपनी हार्दिक बधाई दी है।


