आगरा, 27 फरवरी। ज़िला ताइक्वाडों संघ के अध्यक्ष डॉ एमसी शर्मा की सूचनानुसार आगरा ताइक्वाडो के आन बान और शान एन आई एस (साई)ताइक्वाडों प्रशिक्षक इरशाद खान के आगरा वापस लौटने पर ज़िला ताइक्वाडों संघ,आगरा द्वारा नील फ़्लोरेंस एपार्टमेंट्स,सिकंदरा पार्क पर कार्यक्रम आयोजित कर सचिव पंकज शर्मा, सीइओ संगीता शर्मा एवं संतोष कुमार सिंह, प्रदीप गौड़,सुदर्शन देवनाथ,रिषभ सिंह,उदय शर्मा व समृद्ध सिंह भाकुनी आदि ताइक्वाडों खिलाड़ियों द्वारा फूलमालाए पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
उल्लेखनीय है कि इरशाद थर्ड डान ब्लैक बैल्ट वर्तमान में किंगडम ऑफ बहरीन देश के राष्ट्रीय ताइक्वाडों प्रशिक्षक हैं। आगरा सराय खवाजा, खेरिया मोड़ निवासी,
पिता इकरार खान एवं माता श्रीमती हसीन बेगम के सुपुत्र हैं। उनका आजकल विदेश में डंका बज रहा है।
इरशाद खान की अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक के रूप में उपलब्धियाँ इस प्रकार हैं:-
किंगडम ऑफ बहरीन के नेशनल ताइक्वाडों टीम कोच
अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं मे प्रतिभाग कोच के रूप मे:
1. 2 to 4 फ़रवरी 2023 अरब कप,दुबई।
2.5 to 8 फ़रवरी 2023 फुजराह G-2 ओपन दुबई।
3.10 to 11 मार्च 2023,डच ओपन G-2 नीदरलैंड
4.18 to 20 मार्च बेल्जियम ओपन G-2 ओपन बेल्जियम
5.राष्ट्रीय प्रतियोगिता बहरीन नेशनल टीम सेलेक्शन कोच
इरशाद खान की खिलाड़ी के रूप में उपलब्धियाँ इस प्रकार हैं:-
( एन.आई.एस) साई कोच
एक वर्ष डिप्लोमा भारतीय खेल प्राधिकारण बंगलौर वर्ष 2018-19
1.नेशनल जोनल कांस्य पदक वर्ष (2010)धारवाड़
2.नेशनल क्युरोगी चैंपियनशिप कांस्य पदक वर्ष (2013) भोपाल
3.बंगलौर फेस्टिवल (2008) बंगलौर
4.कुक्किवोन कप इंटरनैशनल चैपियनशिप(2017) दिल्ली
5.नेशनल ओपन ताईक्वण्डो चैंपियनशिप(2006) दिल्ली
6.सत्या भामा आल इंडिया यूनिवर्सिटी चेन्नई (2013)
7.अन्ना यूनिवर्सिटी आल इंडिया यूनिवर्सिटी चेन्नई (2014)
17 बार ओपन नेशनल प्रतिभाग
28 बार राज्य प्रतियोगिता जिनमे कई पदक
वर्ष 2019 जुलाई से मार्च 2020 तक
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा मे निशुल्क प्रशिक्षण कोच के रूप मे दिया
वर्ष 2021 मे भारत का प्रतिनिधित्व कोच के रूप मे किया फुजईराह G2 ओपन इंटरनेशनल दुबई
इंटरनैशनल कोच लेवल 1(2021) राष्ट्रीय रेफरी
उल्लेखनीय है कि इरशाद ख़ान भारत के पहले ताइक्वाडों प्रशिक्षक हैं, जो 2022 से लगातार विदेश में ताइक्वाडों मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं।
इरशाद ख़ान को किंगडम ऑफ बहरीन में प्रशिक्षक के रूप में किए जा रहे शानदार प्रदर्शन पर भारत देश,उत्तर प्रदेश एवं आगरा ज़िले का नाम रोशन करने पर ज़िला ताइक्वाडों संघ,आगरा के अध्यक्ष डॉ एमसी शर्मा,सचिव पंकज शर्मा व सीइओ संगीता शर्मा एवं समस्त साथी खिलाड़ियों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।