उत्तर मध्य रेलवे ,प्रयागराज में आयोजित प्रथम राज्य स्तरीय कार्निवल कैम्प में आगरा रेल मंडल बना चैंपियन

Press Release उत्तर प्रदेश दिल्ली/ NCR

आगरा, 30 दिसंबर। उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स मुख्यालय प्रयागराज द्वारा  24  से 28 दिसम्बर 2024 तक प्रयागराज में आयोजित प्रथम राज्य स्तरीय कार्निवल कैम्प का आयोजन किया गयाl जिसमे आगरा मंडल चैंपियन बना । मंडल रेल प्रबंधक आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन में आगरा मंडल के जिला मुख्य आयुक्त सह अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा  प्रणव कुमार के दिशा निर्देशन में व जिला आयुक्त(स्काउट)/ वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आगरा श्री अमित आनन्द तथा जिला आयुक्त(गाइड)/ वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक, आगरा सुश्री तनुजा प्रसाद के निर्देशन में आगरा मंडल के 24 स्काउट, गाइड, रोवर्स, रेंजर्स एवं लीडर्स द्वारा उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।

प्रथम राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्निवल कैम्प में आगरा मंडल की टीम द्वारा भाग लेकर 8 प्रतियोगिताओं जैसे पोस्टर मेकिंग,नुक्कड़ नाटक, फिजिकल डिस्प्ले, कवाली, फूड प्लाजा, गाँव का मेला, रंगोली, कैंप क्राफ्ट, लोक नृत्य इत्यादि में से 4 प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान, 3 प्रतियोगिताओं में द्वितीय स्थान एवं 1 प्रतियोगिता मे तृतीय स्थान के साथ तीनो मंडलों में आगरा मंडल प्रथम स्थान लाकर प्रथम राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्निवल में ओवरऑल विनर अपने नाम किया। इस शिविर में आगरा मंडल से स्काउट सेक्शन का नेतृत्व कंटीजन लीडर के रूप में कन्हैया लाल झा स्काउट मास्टर एवं गाइड सेक्शन का नेतृत्व श्रीमती शबाना ने किया । इनके साथ ही  हेमेन्द्र कुमार मौर्य जिला संगठन आयुक्त/स्काउट,  अंकित सक्सैना जिला प्रशिक्षण आयुक्त/स्काउट, स्काउट मास्टर  तरून कुमार सौखिया, गाइडर श्रीमती छाया इत्यादि के साथ 21 स्काउट, गाइड, रोवर्स, रेंजर्स द्वारा प्रतिभाग किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *