आगरा ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला खो-खो चैंपियन

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 27 फरवरी। खेल निदेशालय उ०प्र० एवं उ०प्र० खो-खो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा पर आयोजित ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला खो-खो प्रतियोगिता मेजबान आगरा ने जीत ली। फाइनल मैच में जनपद आगरा ने जनपद वाराणसी को कड़े मुकाबले में  7-6 से हराया।
प्रतियोगिता के अन्तिम दिन आज पहला सेमीफाइनल मैच जनपद आगरा चनाम जनपद प्रयागराज के मध्य खेला गया जिसमें आगरा ने प्रयागराज को 9-1 से हराया। दूसरा सेमीफाइनल मैच जनपद देवरिया बनाम जनपद वाराणसी के मध्य खेला गया जिसमें जनपद वाराणसी ने जनपद देवरिया को 9-3 से हराया। प्रतियोगिता में प्रदेश से कुल 10 टीमों में कुल 120 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण एवं समापन का कार्यक्रम आज आयोजित किया गया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  वेद सिंह चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट आगरा एवं विशिष्ट अतिथि  शिवदयाल शर्मा, सेवानिवृत्त मुख्य अग्निशमन अधिकारी आगरा को संजय शर्मा, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आगरा मण्डल ने बुके भेंट कर हार्दिक स्वागत किया तथा श्रीमती शशी प्रभा द्वारा बैज लगाकर हार्दिक अभिन्नदन किया गया। हरदीप सिंह, पावरलिफ्टिग प्रशिक्षक द्वारा पटका पहनाकर हार्दिक अभिनन्दन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर विजेता/उपविजेता खिलाडियों को पुरस्कार वितरण किये गये। इस अवसर पर  रविकान्त मिश्रा, लक्ष्मण अवार्डी/राज्य समन्वय भारतीय खो खो संघ,  राजीव सोई, अध्यक्ष मास्टर हाकी संघ आगरा,  शरद शर्मा, सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक,  अमिताभ गौतम,  संजय नेहरू, हदय नारायण शर्मा आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे। क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी, आगरा मण्डल द्वारा उपस्थित चिकित्सा टीम का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

निर्णायकों की भूमिका मेंः-  पवन सिंह चौहान, के.पी. सिंह यादव,  संदीप चौधरी,  कुणाल राजपूत,  आकाश मोर्या,  आकाश पटेल,  राहुल यादव, सुश्री अंकित कनोजिया, अभिमन्यु सिंह,  प्रदीप मिश्र, योगेश कुमार, सुश्री रिचा गुप्ता।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *