आगरा। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के दिशा निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हर्षिकेश मौर्य के नेतृत्व में वाणिज्य विभाग आगरा मंडल द्वारा बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम हेतु माह नवम्बर -2025 में विशेष टिकट जाँच अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा,बिना बुक लगेज एवं गंदगी फ़ैलाने व धुम्रपान करने वाले,अनाधिकृत वैंडरो एवं स्टेशन से गुजरने वाली गाडि़यों में सघन जाँच करायी गयी।
जाँच के परिणाम स्वरूप आगरा मंडल के स्टेशनों पर बिना टिकट यात्रा करने वाले 20526 केस पर 1.59/-करोड़ रूपये , अनियमित यात्रा करने वाले 18693 केस पर 9.60/- लाख रूपये एवं बिना बुक लगेज यात्रा करने वाले 16 केस पर 7590 /- रूपये यात्रियों को प्रभारित किया गया| जिसके परिणाम स्वरूप कुल 39235 केस से 2.55/-करोड़ रूपये रेल राजस्व प्राप्त किया गया|
जनसम्पर्क अधिकारी आगरा, कु. प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि भविष्य में भी मंडल द्वारा रेलवे स्टेशनों एवं आरक्षित/अनारक्षित यात्री गाडि़यों में नियमित रूप से सघन टिकट जाँच कराई जायेगी ताकि बिना टिकट/ अनाधिकृत यात्रियों की यात्रा पर अंकुश लगाया जा सके । सभी यात्रियों से अनुरोध किया जाता है की वैध टिकट लेकर ही यात्रा करे|


