आगरा मंडल ने 98.82% समयपालनता का बनाया नया रिकॉर्ड

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। मंडल रेल प्रबंधक आगरा  तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्ग दर्शन में आगरा  रेल मंडल यात्री सुविधा और सुरक्षा के साथ ही समयपालनता के लिए भी प्रतिबद्ध है। दिनांक 27.04.2025 को समय पालन का प्रदर्शन 98.82% रहा, जो दिनांक 19.04.2025 को दर्ज किए गए 97.78% समय पालन प्रदर्शन से अधिक है। यह समय पालन प्रदर्शन का उच्चतम स्तर है। यह रिकॉर्ड कड़ी मेहनत और सभी के समन्वय से हासिल किया है। रेलगाड़ी का संचालन समयानुसार करने के लिए मंडल के अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा निरंतर श्रम किया जा रहा है। समयपालनता की बढ़ती दर में तकनीक के उच्चीकरण भी मददगार रहा है। अधिकतर स्थानों पर ऑटोमैटिक ब्लाक सिग्नलिंग से समयपालनता  में वृद्धि हुई है। इसके साथ ही ट्रैक मेंटेनेंस और अपग्रेडेशन से भी समयपालनता पर अनुकूल प्रभाव पड़ा है। मंडल रेल प्रबंधक ने कहा की रेल के संचालन के लिए समयपालनता अति आवश्यक है। रेल अगर समय से चलेगी तो यात्रियों की सुविधा के साथ ही कर्मचारियों के लिए भी कार्य आसान होगा। रेल के समय से चलने के कारण अतिरिक्त खर्च में भी कमी आती है । मंडल के कर्मचारियों द्वारा अथक प्रयास करके समयपालनता के नए कीर्तिमान स्थापित किए गए हैं। भविष्य में भी यह प्रयास जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *