आगरा मंडल ने माह अक्टूबर -2024 में माल ढुलाई से 20.65 करोड़ रुपये की आय अर्जित की

Press Release उत्तर प्रदेश दिल्ली/ NCR

आगरा, 5 नवंबर। उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल द्वारा निरंतर सर्वोत्तम प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही रेल राजस्व में वृद्धि हेतु सतत प्रयत्नशील है। मंडल रेल प्रबंधक आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन में आगरा मंडल द्वारा अक्टूबर माह-2024 में माल भाड़ा द्वारा विभिन्न श्रोतो से आय अर्जित की है जिसमे मुख्यतय:

(1).- आईओसी/बाद से अक्टूबर माह में पेट्रोलियम तेल के 33 रैक का लदान हुआ जिससे 16.95 करोड़ रु की माल भाड़ा आय अर्जित हुई है।
(2).- आईसीडीवाई से कंटेनर के 11 रैक का लदान हुआ जिससे 1.68 करोड़ रु की आय अर्जित की गई ।

डीआरएम तेज प्रकाश अग्रवाल

(3).- आईओसीजी/बाद से अक्टूबर माह में 3 रैक बिटूमिन की लोडिंग हुई जिससे 1.60 करोड़ रु की आय अर्जित की गई।
(4).- 38 वैगन खाध तेल का लदान रामगढ़ से हुआ जिससे 36.38 लाख रु का राजस्व प्राप्त हुआ।
(5).- यमुना ब्रिज से माह अक्टूबर में 02 वैगन आलू का लदान हुआ, जिससे 1.80 लाख रु का राजस्व प्राप्त हुआ |
(6).- धौलपुर से माह अक्टूबर में 01 वैगन स्टेशन टाइल्स का लदान हुआ, जिससे 2.30 लाख रु. का राजस्व प्राप्त हुआ |

आगरा मंडल ने अक्टूबर 2024 में 124674 टन माल ढुलाई की जिससे 20.65 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ हैं|
रेलवे ने व्यापार करने में आसानी के साथ-साथ प्रतिस्पर्धी कीमतों पर सेवा वितरण में सुधार के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। कम कीमत पर बढ़िया सेवा देने का प्रयास किया गया है कुशल नीति निर्माण द्वारा समर्थित ग्राहक केंद्रित दृष्टिकोण और व्यवसाय विकास इकाइयों के कारण रेलवे को यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने में मदद मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *