42वीं ऑफिसियल उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वान्डो प्रतियोगिता हेतु आगरा ज़िला ताइक्वान्डो टीम चयनित

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। ज़िला ताइक्वान्डो संघ,आगरा अध्यक्ष डॉ एमसी शर्मा की सूचनानुसार बरेली शहर के महात्मा ज्योतिबा फूले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के इंडोर हॉल में 16 एवं 17 जून 2025 को आयोजित होने वाली 42वीं ऑफिसियल जूनियर (फाइट),15वीं (पूमसे) एवं 39वीं ऑफिसियल सब जूनियर (फाइट) एवं 13वीं (पूमसे) उत्तर प्रदेश (बालक एवं बालिका) राज्य ताइक्वान्डो प्रतियोगिता हेतु आगरा ज़िला ताइक्वान्डो टीम का चयन स्वामी बाग स्कूल,हीरा बाग कॉलोनी दयालबाग के मैदान पर किया गया।
चयनित टीम इस प्रकार है:-
बालक वर्ग:-
माधव गौतम, सूर्यांश रस्तोगी,यज्ञ अग्रवाल, मितुल सिंघल,अर्जुन चौधरी,आदित्य चौधरी, संतोष कुमार सिंह, यस मदान,हार्दिक पुरसवानी, गौरेश गांधी,ध्रुव चाहर, रिषभ यादव,अथर्व चाहर, प्रदीप गौर, सुदर्शन देबनाथ,ऋषभ सिंह,अर्पित श्रीवास्तव व तोशांत कुमार।

बालिका वर्ग:-
लाव्या मगन,गौरांशी कटारा,रेजल सिंह बघेल,तनिष्का रावत,अनुष्का यादव,कृतिका सिंह,अविका गुप्ता,प्रेरणा चाहर,पूर्वा गाँधी व तेजता बंसल ।

चयन/ट्रायल ज़िला ताइक्वान्डो संघ,आगरा सचिव एवं इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा एवं सी ई ओ संगीता शर्मा की देखरेख में किया गया ।

विशेष :- बरेली में चयनित उत्तर प्रदेश ताइक्वान्डो टीम खिलाड़ी उत्तराखंड के हरिद्वार शहर में 23 से 25 जून 2025 तक ताइक्वान्डो फैडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित होने वाली 42वीं ऑफिसियल (फाइट),15वीं जूनियर (पूमसे) एवं 39वीं ऑफिसियल (फाइट)एवं 13वीं (पूमसे) सब जूनियर उत्तर प्रदेश (बालक एवं बालिका) राष्ट्रीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *