आगरा छावनी – बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से हरी झंडी दिखाकर बनारस को रवाना किया

Press Release उत्तर प्रदेश दिल्ली/ NCR पंजाब

आगरा, 16 सितंबर ।आज दिनांक 16.09.2024 को आगरा छावनी – बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस को  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर बनारस की ओर रवाना किया । आगरा मंडल मे भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का स्थानीय लोगों ने ट्रेन के चलने का स्वागत किया। ढोल-नगाड़े की धुन के बीच  राज्यमंत्री प्रो.एस पी सिंह बघेल , मत्स्य पालन,पशुपालन व डेयरी मंत्रालय तथा पंचायतीराज मंत्रालय व  रेल राज्य मंत्री  रवनीत सिंह ,  सांसद एवं माननीय राज्यमंत्री गण उत्तरप्रदेश सरकार,  विधायक, विधान परिषद सदस्य, महापौर द्वारा हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। उद्घाटन  ट्रेन का आगरा छावनी स्टेशन पर स्थानीय लोगों ने ट्रेन के चलने का स्वागत किया। कई लोग तो अपने परिवार के साथ ट्रेन देखने पहुंचे। बच्चों में काफी खुशी दिखी। ट्रेन चलने से पहले कई लोगों ने बोगी में भी बैठकर फोटो खिंचवाई गई । स्कूल के छात्र उत्साह से लबरेज दिखे। छात्रों तथा शिक्षकों द्वारा ट्रेन में बैठकर खुशी जाहिर की गयी।कुछ ने अपने परिवार के साथ वंदे भारत ट्रेन के सफर का लुफ्त उठाया । वंदे भारत ट्रेन के सफर के दौरान आईआरसीटीसी द्वारा ब्रेक फास्ट की व्यवस्था की गई |

समय सारिणी

आगरा छावनी – बनारस  वंदे भारत एक्सप्रेस आगरा छावनी से बनारस के लिए सुबह 6.00 बजे प्रस्थान करेगी, टूंडला जं. 06.48-06.50, इटावा जं. 07.40-07.42, कानपुर सेंट्रल 09.15 -09.20, प्रयागराज जं. 11.25 -11.30 और बनारस 13.00 बजे पहुंच जाएगी।   बनारस- आगरा छावनी वंदे भारत एक्सप्रेस बनारस से 15.20 बजे प्रस्थान करेगी। प्रयागराज 16.50-16.55, कानपुर सेंट्रल 18.57 -19.02, इटावा जं 20.17 -20.19, टूंडला जं. 21.23 -21.34 व आगरा छावनी पर 22.20 बजे पहुंच जाएगी ।

 

आगरा बनारस वन्दे भारत एक्सप्रेस से सम्बंधित मुख्य बिंदु

  • यह आगरा छावनी को बनारस से जोड़ने वाली पहली वन्दे भारत एक्सप्रेस है व उत्तर प्रदेश की 13वी वन्दे भारत एक्सप्रेस है |
  • आगरा –बनारस वन्दे भारत एक्सप्रेस 7 घंटे में आगरा – बनारस की यात्रा पूरी करेगी | जिससे वर्त्तमान में चल रही सुपरफ़ास्ट ट्रेन के मुकाबले 2 घंटे 15 मिनट की बचत होगी |
  • यह गाड़ी सप्ताह में 6 दिन (शुक्रवार को छोड़कर) संचालित होगी |
  • यह ट्रेन 06 जिलो से होकर गुजरेगी जिसमे आगरा,फिरोज़ाबाद,इटावा,कानपुर, प्रयागराज व बनारस है |

 

 पर्यटन की दृष्टि से

  • आगरा के एतिहासिक स्मारकों जैसे की विश्व प्रसिद्ध ताज महल, लाल किला, फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा जैसे वर्ल्ड हैरीटेज साइट्स के पर्यटन को बढावा मिलेगा |
  • इटावा में नवनिर्मित लायन सफारी तक पहुंचना सुगम होगा |
  • कानपुर, इलाहाबाद तथा बनारस के पर्यटन स्थलो को आगरा से जोड़ने का काम करेगी |

 

 धार्मिक दृष्टि से

  • बनारस के ख्याति प्राप्त काशी विश्वनाथ मंदिर, नवनिर्मित कॉरिडोर तथा सुप्रसिद्ध घाटो तथा सारनाथ के मंदिरों के दर्शन हेतु जाने वाले श्रद्धालुओ को सुगमता होगी |
  • प्रयागराज में विभिन्न मेले जैसे कुम्भ मेला, माघ मेला तथा संगम के दर्शन हेतु जाने वाले श्रद्धालुओ को सुगमता होगी |
  • आगरा के प्रसिद्ध मनकामेश्वर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओ को सुगमता होगी |

 

व्यापर/उद्योग दृष्टि से

  • आगरा के जूता, लैदर, हस्तशिल्प, जनरेटर पार्ट्स व पेठा जैसे लघु उद्योग व्यापारियों को नए मार्केट से जोड़ने का काम करेगी |
  • फिरोजाबाद/ टूंडला के कांच के व्यापारियों को कानपुर, प्रयागराज व बनारस जैसे बड़े शहरों तक पहुंचना आसान होगा |
  • कानपुर के लेदर उद्योग तथा केमिकल उद्योग को बढ़ावा मिलेगा|

 

जनसाधारण की दृष्टि से

  • आगरा छावनी बनारस वंदे भारत उत्तर प्रदेश के चार प्रमुख शहरी केन्द्रों को जोड़ने वाली एक तेज व आरामदायक सुविधा है |
  • प्रख्यात शैक्षणिक संस्थान जैसे आईआईटी कानपुर, आईआईटी-बीएचयू, बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा तथा इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों हेतु उपयोगी होगी|

इस अवसर पर महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे  उपेंद्र चंद्र जोशी, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक  विजेंद्र कुमार, पीसीएससी  ए. एन सिन्हा, पीसीई एस सी जैन, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी  शशिकांत त्रिपाठी, मंडल रेल प्रबंधक आगरा  तेज प्रकाश अग्रवाल एवं प्रतिनिधियों, ZRUCC,  DRUCC मेम्बर्स, व्यापारी गण मीडिया के बंधु मंडल के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *