स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में हैट्रिक मारने वाला देश का पहला शहर बना आगरा

Press Release उत्तर प्रदेश

लगातार तीसरे साल टॉप-3 में जगह बनाई, दस लाख से अधिक आबादी वाले शहर की श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल की

आगरा। आगरा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025 के परिणामों में आगरा ने 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि खास इसलिए है क्योंकि शहर ने लगातार तीसरे वर्ष देश के टॉप-3 शहरों में जगह बनाई है। इस प्रकार आगरा ने स्वच्छ वायु के क्षेत्र में हैट्रिक दर्ज कर देश का पहला शहर बनने का गौरव हासिल किया है। केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री उपेन्द्र यादव द्वारा नई दिल्ली स्थित इंदिरा पर्यावरण भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिया गया।

— लगातार तीन साल की शानदार उपलब्धि—

2023: आगरा ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान पाया।
2024: तीसरे स्थान पर रहकर अपनी उपलब्धि बरकरार रखी।
2025: एक बार फिर तीसरा स्थान पाकर लगातार तीन वर्षों से टॉप-3 में जगह बनाई।

इन उपलब्धियों ने यह साबित कर दिया है कि आगरा ने पर्यावरण संरक्षण और वायु गुणवत्ता सुधार के क्षेत्र में सतत प्रयासों और मजबूत रणनीति से उल्लेखनीय प्रगति की है।

— सफलता के पीछे जमीनी काम—-

आगरा नगर निगम ने वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और शहर को स्वच्छ बनाने के लिए कई ठोस कदम जैसे निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट का वैज्ञानिक निस्तारण,घर-घर कचरे का पृथक्करण और आधुनिक प्रोसेसिंग प्लांट्स का संचालन,ग्रीन बेल्ट और हरित पट्टियों का निर्माण और डंप साइट का पूर्ण उन्मूलन और वहां बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण जैसे कदम उठाये जिससे ये उपलब्धि हासिल हुई है। इन प्रयासों ने न केवल वायु गुणवत्ता में सुधार किया, बल्कि शहरवासियों को बेहतर और स्वस्थ जीवन स्तर भी प्रदान किया।

—-तीन श्रेणियों में दिया जाता है ये पुरस्कार —–

1– पहली श्रेणी में दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों को रखा जाता है
2—- दूसरी श्रेणी में तीन लाख से दस लाख की आबादी वाले शहर
3—तीसरी श्रेणी में तीन लाख से कम जनसंख्या वाले शहरों को रखा जाता है।

—–लगातार रैंकिंग में किया सुधार —-

अथक प्रयास से लगातार स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में आगरा शहर ने पहले से अधिक नंबर हासिल किए। 2023 में 187, 2024 के सर्वेक्षण में 191 और इस वर्ष यानि वर्ष 2025 में 196 अंक प्राप्त कर ये उपलब्धि हासिल की।

–नेतृत्व और नागरिकों की साझेदारी–

नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के कुशल प्रबंधन और दूर दृष्टि ने इस उपलब्धि में अहम भूमिका निभाई। वहीं महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने सक्रिय सहयोग और सशक्त नेतृत्व से नगर निगम की टीम और नागरिकों को एकजुट किया।

वर्जन —–नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल

“आगरा की यह ऐतिहासिक उपलब्धि टीम वर्क और जनता के सहयोग का परिणाम है। हमारा लक्ष्य केवल पुरस्कार जीतना नहीं है, बल्कि आगरा को देश का सबसे स्वच्छ और स्वस्थ शहर बनाना है।

वर्जन ——
महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह

आगरा की जनता ने जिस उत्साह और जिम्मेदारी के साथ अभियान में योगदान दिया है, वह सराहनीय है। यदि नागरिक इसी तरह सहयोग करते रहें तो आने वाले वर्षों में आगरा हर क्षेत्र में देश का अग्रणी शहर बनेगा।

—नागरिकों का योगदान बना मिसाल—-

आगरा की जनता ने भी नगर निगम का भरपूर साथ दिया। स्वच्छता नियमों का पालन, वृक्षारोपण और जिम्मेदारी से व्यवहार ने इस अभियान को नई ऊँचाई दी। यही कारण है कि आगरा अब देश के लिए एक मिसाल बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *