आगरा बास्केटबॉल लीग का हुआ शुभारंभ

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। होली पब्लिक स्कूल और आगरा बास्केटबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीसरी आगरा बास्केटबॉल प्रीमियर लीग का आयोजन होली पब्लिक स्कूल में किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक रहे कुलविंदर सिंह गिल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया बाल को बास्केट में डालकर किया । स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रसतुत किया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षिका रितु शर्मा भी उपस्थित रही । स्वागत करने वालों में स्कूल के चेयरमैन संजय तोमर आयोजन सचिव शमी तोमर राधा तोमर, शिविका तोमर आगरा बास्केटबॉल संघ के सचिव हरि सिंह संयुक्त सचिव डॉ रीनेश मित्तल, टीम के ऑनर्स में कन्हैया गोयल ,देविका वाहिया, प्रद्युम्न चतुर्वेदी ,निकुंज मित्तल, दानिश बजाज, आदि ने भी स्वागत किया। इस अवसर पर सेंट कॉनरेड स्कूल के फादर रंजीत टोप्पो ,राजू डेनियल, मुकेश अश्वनी, उपस्थित थे । निर्णायक मंडल में सचिन दत्त जोशी ,शैलेंद्र सोनी, दीपक कुमार राहुल सक्सेना ,हरेंद्र प्रताप शर्मा हैप्पी, प्रशांत भारद्वाज, यंत राणा थे। संचालन हर्ष एवं डा रीनेश मित्तल ने किया।
आज खेले गये मैचों में आगरा ताज बाउंडर्स ने अतुल स्पर्तन को 72-59 से, होली कोर्ट किंग्स को गायत्री सुपर किंग्स ने 48-65 से, कोर्ट योद्धा ने अतुल स्पर्तन को 46-30 से हराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *