आगरा। यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने और गाड़ियों में भीड़ प्रबंधन के लिए मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल के निर्देशन में मंडल के प्रमुख स्टेशन जिसमें आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन एवं आगरा फोर्ट स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल व अन्य निरीक्षक /स्टाफ द्वारा यात्रियों को ट्रेन में उचित ढंग से सवार होने हेतु गाइड किया जा रहा है और साथ ही साथ हर सहायता प्रदान की जा रही है।इस मुहिम में रेलवे सुरक्षा बल, परिचालन इलेक्ट्रिकल, सीएनडब्लू और वाणिज्य विभाग के अधिकारीयों और कर्मचारियों निरंतर श्रम कर यात्रियों को बेहतर सेवा उपलब्ध करा रहे हैं।आगरा रेल मंडल द्वारा इस समर सीजन में कुल 32 समर स्पेशल ट्रेनों का विभिन्न दिशाओं में संचालन किया जा रहा है, जो यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अब तक अप्रैल माह में इन ट्रेनों द्वारा 256 फेरे सफलतापूर्वक लगाए जा चुके हैं।
इस प्रकार अप्रैल, मई और जून तीनों महीनों में कुल 730 फेरे लगाए जाएंगे। आगरा मंडल की यह पहल यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के साथ-साथ सुरक्षित, समयनिष्ठ और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए की गई है। आगरा मंडल अपने उच्च स्तरीय सेवा मानकों को बनाए रखते हुए आगे भी यात्रियों को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है|ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए सभी स्टेशनों और गाड़ियों में स्वच्छ और अच्छा लिनेन, खान-पान की अच्छी सुविधाएँ, गाड़ियों और स्टेशनों पर विद्युत और प्रकाश की सुविधाओं की उचित व्यवस्था की देखरेख हेतु संबंधित अधिकारीयों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं l आगरा मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर गाड़ियों के आरक्षित कोचों के निकट रेलवे सुरक्षा बल, वाणिज्य निरीक्षक, पर्यवेक्षक, मुख्य टिकट निरीक्षक उपस्थित रहकर स्टेशनो पर ग्रीष्मकालीन भीड़ को मोनीटर कर रहे है।
ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों की सूची
क्र. सं. | गाड़ी संख्या | से –तक
|
दिन | दिनांक | फेरे | ठहराव |
1. | 09075 | मुंबई सेंट्रल- काठगोदाम | बुधवार | अप्रैल-02,09,16,23,30
मई – 07,14,21,28 जून -04,11,18,25 |
13 | मथुरा जं. |
2. | 09076 | काठगोदाम -मुंबई सेंट्रल | गुरुवार | अप्रैल-03,10,17,24
मई -01,08,15,22,29 जून-05,12,19,26 |
13 | मथुरा जं. |
3. | 09185 | मुंबई सेंट्रल- कानपुर अनवरगंज | बुधवार | अप्रैल-06,13,20,27
मई -04,11,18,25 जून-01,08,15,22,29 |
12 | मथुरा जं., मथुरा कैंट |
4. | 09186 | कानपुर अनवरगंज -मुंबई सेंट्रल | गुरुवार | अप्रैल-07,14,21,28
मई -05.12.19,26 जून-02,09,16,23,30 |
12 | मथुरा जं., मथुरा कैंट |
5. | 01919 | आगरा कैंट–असारवा | – | 01.04.2025 से 30.06.2025 | 91 | आगरा छावनी |
6. | 01920 | असारवा- आगरा कैंट | – | 02.04.2025 से 01.07.2025 | 91 | आगरा छावनी |
7. | 05062 | टनकपुर–मथुरा कैंट | बुधवार व रविवार | 01.04.2025 से 30.06.2025 | 26 | मथुरा कैंट |
8. | 05061 | मथुरा कैंट- टनकपुर | बुधवार व रविवार | 01.04.2025 से 30.06.2025 | 26 | मथुरा कैंट |
9. | 04191 | मथुरा जं. – गंगापुर सिटी | 01.04.2025 से 30.06.2025 | 91 | मथुरा, गोवेर्धन, डीग | |
10. | 04192 | गंगापुर सिटी- मथुरा जं. | 01.04.2025 से 30.06.2025 | 91 | मथुरा, गोवेर्धन, डीग | |
11. | 01905 | कानपुर सेन्ट्रल- असारवा | सोमवार | 07.04.25 से 30.06.25 | 13 | ईदगाह |
12. | 01906 | कानपुर सेन्ट्रल- असारवा | मंगलवार | 08.04.25 से 01.07.25 | 13 | ईदगाह |
13 | 09309 | इंदौर – हज़रत निजामुद्दीन | शुक्रवार & रविवार | अप्रैल -04,06,11,13,18,20,25,27
मई -02,04,09,11,16,18,23,25,30 जून -01,06,08,13,15,20,22,27,29 |
26 | मथुरा |
14. | 09310 | हज़रत निजामुद्दीन –इंदौर | शनिवार & सोमवार | अप्रैल -05,07,12,14,19,21,26,28
मई -03,05,10,12,17,19,24,26,31 जून -02,07,09,14,16,21,23,28,30 |
26 | मथुरा |
15. | 03007 | हावड़ा -खातीपुरा | रविवार | अप्रैल -13,20,27
मई -04,11,18,25 जून -01 |
08 | आगरा छावनी |
16. | 03008 | खातीपुरा -हावड़ा | मंगलवार | अप्रैल -15,22,29
मई -06,13,20,27 जून -03 |
08 | आगरा छावनी |
17. | 04125 | सूबेदारगंज-बांद्रा ट. | सोमवार | 07.04.25 से 30.06.25 | 13 | ईदगाह |
18. | 04126 | बांद्रा ट.-सूबेदारगंज | मंगलवार | 08.04.25 से 01.07.25 | 13 | ईदगाह |
19. | 09623 | उदयपुर सिटी – फारबिसगंज | मंगलवार | 08.04.25 से 29.04.25 | 04 | ईदगाह
|
20. | 09624 | फारबिसगंज – उदयपुर सिटी | गुरुवार | 10.04.25 से 01.05.25
|
04 | ईदगाह |
21 | 01441 | पुणे -हजरत निजामुद्दीन | मंगलवार | 15.04.25 से 27.05.25 | 07 | मथुरा |
22 | 01442 | हजरत निजामुद्दीन-पुणे | बुधवार | 16.04.25 से 28.05.25 | 07 | मथुरा |
23 | 09183 | मुंबई सेंट्रल -वाराणसी | बुधवार | अप्रैल -09,16,23,30
मई -07,14,21,28 जून -04,11,18,25 |
12 | ईदगाह
|
24 | 09184 | वाराणसी -मुंबई सेंट्रल | शुक्रवार | अप्रैल -11,18,25
मई -02,09,16,23,30 जून -06,13,20,27 |
12 | ईदगाह |
25 | 09195 | वड़ोदरा –मऊ | सोमवार | अप्रैल -07,14,21,28
मई -05,12,19,26 जून -02,09,16,23,30 |
13 | ईदगाह
|
24 | 09196 | मऊ –वड़ोदरा | मंगलवार | अप्रैल -08,15,22,29
मई -06,13,20,27 जून -03,10,17,24, जुलाई -01 |
13 | ईदगाह |
25 | 05636 | गुवाहाटी -श्री गंगानगर | बुधवार | 21.05.2025 से 25.06.2025 | 06 | मथुरा |
26 | 05635 | श्री गंगानगर-गुवाहाटी | रविवार | 25.05.2025 से 29.06.2025 | 06 | मथुरा |
27 | 01705 | जबलपुर-हरिद्वार | बुधवार | 16.04.25 से 25.06.25 | 11 | आगरा छावनी |
28 | 01706 | हरिद्वार -जबलपुर | गुरुवार | 17.04.25 से 26.06.25 | 11 | आगरा छावनी |
29 | 04813 | भगत की कोठी-दानापुर | बुधवार | 23.04.25 से 25.06.25 | 10 | ईदगाह
|
30 | 04814 | दानापुर -भगत की कोठी | गुरुवार | 24.04.25 से 26.06.25 | 10 | ईदगाह |
31 | 08771 | दुर्ग –लालकुआँ | गुरुवार | 01.05.25 से 26.06.25 | 09 | आगरा छावनी, मथुरा जं. |
32 | 08772 | लालकुआँ –दुर्ग | गुरुवार | 02.05.25 से 27.06.25 | 09 | आगरा छावनी, मथुरा जं. |