आगरा, 27 सितंबर। बलिया ज़िले में 29 सितंबर से 2 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली 68 वीं माध्यमिक विद्यालयी उत्तर प्रदेशीय अंडर 14,17 व 19 वर्ष (बालक एवं बालिका) राज्य ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु 26 बालक,25 बालिकाए एवं 7 खेल अधिकारी सहित 58 सदस्यीय आगरा मंडल ताइक्वान्डो टीम (5वीं डान ब्लैक बैल्ट धारक एवं अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वान्डो प्रशिक्षक मास्टर पंकज शर्मा के नेतृत्व में बलिया के लिए रवाना हो गई।
68वीं आगरा मंडलीय ताइक्वान्डो टीम इस प्रकार है:-
बालक (अण्डर 14 वर्ष)
वैभव शर्मा,आरूष अग्रवाल,पुनीत कुमार,वंश गुप्ता,
कुलदीप सिंह,लव कुमार,संस्कार खंडेलवाल,अनुराग व आदित्य बघेल।
बालक (अण्डर 17 वर्ष)
पुनीत कुमार,श्रेयस यादव,सम्राट,प्रेम अग्रवाल,लोकेंद्र कुमार,चेतन,कबीर,अक्षय विश्वकर्मा,मोहित शिरोमणी व आर्यन गौतम।
बालक (अण्डर 19 वर्ष)
वंश शर्मा,नीरज,धीरेंद्र जोशी,कौशल उपाध्याय, नवनीत,संदीप व सुदर्शन देबनाथ।
बालिका (अण्डर 14 वर्ष) प्रांशी राठौर,शिवांशी शर्मा,अंशिका,पायल राठौर,जानवी,प्राची व आरोही भड़ौतिया।
बालिका (अण्डर 17 वर्ष)
बलिका प्रथम:-वैष्णवी,चंचल कुमारी,संजना,मानवी राजपूत,नैना यादव,तृप्ति सविता,सोनिया शर्मा,तनु कुमारी व भावना शर्मा।
बालिका (अण्डर 19 वर्ष)
बालिका प्रथम:-नीतू,सोनिया,ख़ुशबू शर्मा,शिवानी,कुमकुम कुमारी,विकांक्षी चौहान व मानसी चौधरी,मुस्कान डागोर व वंशिका सिंह।
खेल अधिकारी के रूप में टीम के साथ जितेंद्र कुमार शर्मा,पारस कुमार,पवन मिश्रा, रामज्यवन सिंह,सुशांत कुमार व भूमि गुप्ता भी गए हैं।
-उल्लेखनीय है कि आगरा के मास्टर पंकज शर्मा को माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा पहले ही उक़्त प्रदेशीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता हेतु चयनकर्ता एवं निर्णायक समिति का सदस्य नियुक्त किया जा चुका है।
वह मध्य प्रदेश में स्कूल गैम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा नवम्बर एवं दिसंबर माह में आयोजित होने वाली 68वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो अंडर 14,17 व 19 वर्ष हेतु उत्तर प्रदेश स्कूल की बालक एवं बालिका ताइक्वांडो टीम चुनने में सहयोग करेंगे।
आगरा मंडल ताइक्वान्डो टीम को मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मण्डल,आगरा मनोज गिरि, जिला विद्यालय निरीक्षक आगरा मानवेन्द्र सिंह, महर्षि परशुराम इंटर कॉलेज के प्रबंधक शलभ शर्मा,जितेन्द्र शर्मा डॉ अनिल वशिष्ठ, डॉ एस के सिंह,डा0 नमिता शर्मा मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार, ज़िला क्रीड़ा सचिव डॉ रीनेश मित्तल, चौ हरपाल सिंह चाहर,पंकज कश्यप, संजय नेहरू, केपीसिंह यादव, रवि प्रकाश,सौरभ गुप्ता,सौरभ सिंह, दिग्विजय सिंह, रजनेश शर्मा,हिमांशु शर्मा,शाहतोष गौतम, राजेश गुप्ता,अमित शर्मा,राम प्रकाश यादव,शिखा झींगरन, ज्योति सोनी,श्वेता चरक, लता चौहान व उपमा सिंह आदि ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं साथ ही आगरा मंडल टीम के विजयी होने की कामना की है।