18 मार्च को निकलेगी भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा, शहर में उत्सव का माहौल

Press Release उत्तर प्रदेश

-पदाधिकारियों को सौंपी गईं विभिन्न जिम्मेदारियां

आगरा। सिंधी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल की जयंती (चेटीचंड पर्व) 18 मार्च को शहर में श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पर्व को लेकर सिंधी समाज में अभी से उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर दरेसी नंबर दो स्थित होटल लाल्स इन में सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिंधी सेंट्रल पंचायत के पदाधिकारियों के साथ आगरा की विभिन्न मोहल्ला पंचायतों के प्रमुख लोग मौजूद रहे। बैठक में शोभायात्रा और अन्य कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में 15 मार्च को निकाली गई दोपहिया वाहन आमंत्रण रैली की शानदार सफलता पर भी खुशी व्यक्त की गई। अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी ने बताया कि इस वर्ष भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा को और भी भव्य और आकर्षक रूप में निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि केवल सिंधी समाज ही नहीं बल्कि अन्य वर्गों के लोगों और विभिन्न बाजार समितियों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। शोभायात्रा के मार्ग में बाजार समितियों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया जाएगा, पुष्प वर्षा होगी और भव्य द्वार भी बनाए जा रहे हैं।
महामंत्री हेमंत भोजवानी ने बताया कि झूलेलाल जयंती महोत्सव हर वर्ष समाज की एकता और सद्भाव का प्रतीक बनता जा रहा है। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि इसे और अधिक भव्य और आकर्षक बनाया जाए। उन्होंने बताया कि मुख्य शोभायात्रा का उद्घाटन सायंकाल हरियाली वाटिका से होगा, जिसके लिए अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।
मैले के सय्योजक नंद लाल आयलानी ने बताया कि भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा दोपहर तीन बजे घटिया स्थित प्रेस क्लब से प्रारंभ होकर गुड़ की मंडी, सिंधी बाजार, फव्वारा, किनारी बाजार, जौहरी बाजार, चिम्मन चौराहा होते हुए दरेसी एक, दो और तीन से होकर हाथीघाट पर समाप्त होगी। यहां ज्योति विसर्जन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
शोभायात्रा में माता हिंगलाज, सांई टेहूराम और स्वामी लीलाशाह महाराज की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। भगवान झूलेलाल की झांकी घोड़े पर सवार रूप में निकाली जाएगी। इसके अलावा राम दरबार, शिव परिवार, गणेशजी, खाटू श्यामजी, जगन्नाथ जी, महाकाल और भारत माता की आकर्षक झांकियां भी शामिल होंगी। शोभायात्रा में चार विशेष मंडलियां भजन-कीर्तन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगी। भगवान झूलेलाल जयंती शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी समाज के युवाओं को सौंपी गई है।
बैठक के दौरान चंद्र प्रकाश सोनी, हेमंत भोजवानी, घनश्याम दास देवनानी, परमानंद अतवानी, जयराम दास होतचंदानी, नंदलाल आयलानी, एस.के. वीरानी, श्याम भोजवानी, मेघराज दियालानी, जगदीश डोडानी, दौलत खूबनानी, जेठानंद पुरसनानी, भोजराज लालवानी, अशोक पारवानी, राज कोठारी, जय प्रकाश धर्मानी, नरेश देवनानी, नीरज सोनी, प्रदीप बनवारी, पुरुषोत्तम लछवानी, भजन लाल, लालचंद मोटवानी, नानकराम मानवानी, महेश सोनी, योगेश् शतवानी,हरीश मोटवानी, कमल जुमानी, सुंदर चेतवानी,अशोक कोडवानी, दौलतराम मोड़वानी, तरुण जुमानी, हरीश तहल्यानी, शंकर आस्वानी, नरेश लख्वानी,टीकम लालवानी,मुकेश साहनी , दीपक आत्वानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *