दर्जन भर ताइक्वान्डो खिलाड़ियों ने उत्तीर्ण की बैल्ट परीक्षा

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। जिला ताइक्वान्डो संघ,आगरा के अध्यक्ष डा. एमसी शर्मा की सूचनानुसार आगरा सिकंदरा स्थित कावेरी कौस्तुभ एवं नील फ्लोरेंस सोसाइटी परिसर के 12 उभरते हुए ताइक्वान्डो खिलाड़ी एंजल सिंह,यज्ञ अग्रवाल (रैड वन बैल्ट) लाव्या मगन,दर्शनी पोरवाल (ब्लू बैल्ट), गार्गी शर्मा,आरिका शुक्ला (ग्रीन वन बैल्ट) विवान कपूर (ग्रीन बैल्ट),अहान मिश्रा,आयुष कुमार, आरोही गुप्ता, ज्ञाना अरोरा एवं मनायू पटेल (सभी यलो बैल्ट) ने ज़िला ताइक्वाडों संघ,आगरा द्वारा आयोजित कलर बैल्ट परीक्षा श्रेष्ठ अंकों के साथ उत्तीर्ण की।
बैल्ट परीक्षा उर्त्तीण करने पर सिकंदरा स्थित नील फ़्लोरेंस सोसाइटी परिसर के पार्क पर उपरोक्त 12 खिलाड़ियों को 5 डान ब्लैक बैल्ट धारक, अन्तर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक एवं जिला ताइक्वान्डो संघ,आगरा सचिव मास्टर पंकज शर्मा द्वारा बैल्ट पहनाई गई। जिला ताइक्वान्डो संघ,आगरा अध्यक्ष डा. ए मसी शर्मा, सीइओ संगीता शर्मा, प्रदीप गौर,नेहा मगन,ऋचा अग्रवाल, सीमा शर्मा,डिम्पल अरोड़ा, जया पम्बू,अंकिता तिवारी ,आरती गुप्ता एवं आर्यन मिश्रा आदि द्वारा सभी उत्तीर्ण खिलाड़ियों को अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *