खेरिया मोड़ पर तबेले पर बुल्डोजर चलाया, नगर निगम के पशु वाहनों में गाय-भैंस लादकर ले गये, बवाल

स्थानीय समाचार
नगर निगम के अभियान के दौरान वीआईपी रोड पर लगा जाम।

आगरा, 6 सितंबर। खेरिया मोड़ पर बुधवार को एक गाय भैंस के तबेले पर प्रशासन ने बुल्डोजर चलवा दिया। यह तबेला नजूल की भूमि पर बना हुआ था। इसमें बंधी गाय और भैंसों को नगर निगम के पशु वाहनों में भरकर ले गये। जिसको लेकर आज सुबह काफी देर तक बवाल चलता रहा। आगरा में आने वाले जी-20 के मेहमानों के ध्यानार्थ अधिकारियों द्वारा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आगरा को निर्देश दिये गये थे कि वीआईपी रोड आदि सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं को पकड़ा जाए। इसको लेकर आज नगर निगम का अभियान खेरिया मोड़ की तरफ चला। यहां सुरेंदर नामक पशु पालक का बाड़ा है। जिसके पशु नगर निगम की टीम को मिल गये। उन्होंने इनको पकड़ना शुरू किया तो पशु पालक पहले तो सरकारी वाहनों के आगे लेट गये। इन वाहनों को रोकने का प्रयास किया। जो कि प्रशासन को नागवार गुजरा।
नगर निगम की टीम में सुरक्षा कर्मी भी थे। उन्होंने लाठियां भांजकर पशुपालकों को खदेड़ दिया। इसके पश्चात बुल्डोजर लाकर उसके बाड़े को तोड़ दिया। फिर पुलिस अधिकारियों ने भी हस्पक्षेप किया। दुबारा ये पशु वाहन जिनमे भैंस लदी हुई थीं। वापस लाये लेकिन तभी कुछ और विवाद हो गया। इसके बाद इन भैंसों तथा गायों को ले गये। यह विवाद काफी देर तक चलता रहा। क्षेत्रीय सभासद मौके पर पहुंचे। नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर भी थे। पुलिस अधिकारी और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आदि थे। सरकारी अधिकारियों का कहना था कि सरकारी काम में हस्तक्षेप किया गया। इसलिये प्रशासन को कड़ी कार्यवाही करनी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *