आगरा के 10 ताइक्वान्डो खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने बेतूल रवाना

SPORTS उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश स्थानीय समाचार

67 वीं माध्यमिक विद्यालयी राष्ट्रीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता हेतु उत्तर प्रदेश की 72 सदस्यीय (बालक एवं बालिका)स्कूल टीम अयोध्या से बेतूल(मध्य प्रदेश)हेतु रवाना।
आगरा के 10 ताइक्वान्डो खिलाड़ी (6 बालिका एवं 4 बालक) पंखुड़ी मेहरा, प्रिया सिंह,सना, पायल राठौर, मनीषा लोहानी,समीक्षा मुद्ग़ल,विशाल शर्मा, हर्षित बघेल,हर्षित कन्नौजिया व वसीम ख़ान भी करेंगे प्रतिभाग।

आगरा, 29 दिसंबर। मध्य प्रदेश में 30 दिसंबर 2023 से 6 जनवरी 2024 तक आयोजित होने वाली 67वी राष्ट्रीय स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता जोकि अण्डर 14,17 एवं 19 वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग में स्कूल गैम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित की जाएगी। उपरोक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु उत्तर प्रदेश ताइक्वान्डो की 72 सदस्यीय स्कूल टीम अयोध्या से बेतूल(मध्य प्रदेश)हेतु राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान,अयोध्या से ट्रेन द्वारा बैतूल (मध्य प्रदेश) के लिए रवाना हो गई।
आगरा के 10 ताइक्वान्डो खिलाड़ी (6 बालिका एवं 4 बालक) पंखुड़ी मेहरा, प्रिया सिंह,सना, पायल राठौर, मनीषा लोहानी,समीक्षा मुद्ग़ल,विशाल शर्मा, हर्षित बघेल,हर्षित कन्नौजिया व वसीम ख़ान भी टीम के साथ गए हैं।
उल्लेखनीय है कि मिर्ज़ापुर मण्डल के राजकीय इंटर कॉलेज में 5 से 9 दिसबर तक खेली गई 67वीं माध्यमिक विद्यालयी उत्तर प्रदेश (राज्य) अण्डर 14,17 व 19 वर्ष बालक एवं बालिका ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में आगरा मण्डल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 10 स्वर्ण पदक जीते थे ।जिससे स्वर्ण पदक विजेता  10 खिलाड़ियों  का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु हुआ था, जो इस प्रकार हैं:- पंखुड़ी मेहरा, प्रिया सिंह,सना, पायल राठौर, मनीषा लोहानी,समीक्षा मुद्ग़ल,विशाल शर्मा, हर्षित बघेल,हर्षित कन्नौजिया व वसीम ख़ान।आगरा मण्डल ताइक्वान्डो टीम खेल अधिकारी अंतरराष्ट्रीय ताइक्वान्डो प्रशिक्षक मास्टर पंकज शर्मा,हरी सिंह,विजय लक्ष्मी होल्कर,शिवम् कुमार गुप्ता,गौतम कुमार व सौम्य रंजन के नेतृत्व में मिर्ज़ापुर गई थी।

पूरी उत्तर प्रदेश की ताइक्वान्डो टीम एवं आगरा जनपद के 10 ताइक्वान्डो खिलाड़ियों को मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक  आर पी शर्मा,ज़िला विद्यालय निरीक्षक, आगरा  दिनेश कुमार, अंतरराष्ट्रीय ताइक्वान्डो प्रशिक्षक मास्टर पंकज शर्मा,नरेंद्र तनेज़ा, शलभ शर्मा, पियूष शर्मा,जितेंद्र शर्मा,मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार,ज़िला क्रीड़ा सचिव रीनेश मित्तल, पंकज कुमार,सौरभ गुप्ता, सौरभ सिंह,संजय नेहरू,रामेन्द्र शर्मा, केपी सिंह यादव,संदीप परिहार, रवि प्रकाश, दिग्विजय सिंह,अमित शर्मा,चंचल आहूजा, शैलजा सूद, राजेश गुप्ता,हिमांशु शर्मा,राम प्रकाश यादव, शिखा झीगरन,कविता झीगरन, शाहतोष गौतम आदि ने अपनी हार्दिक बधाई दी है एवं विजयी होने की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *