रायबरेली, झांसी हास्टल, मेरठ और लखनऊ की टीमें सेमीफाइनल में, खेल निदेशक ने हॉकी मैदान पर मनाया जन्मदिन

SPORTS उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार
आगरा, 25 दिसंबर। रायबरेली, झांसी हास्टल, मेरठ और लखनऊ की टीमें यहां एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही प्रदेशीय फाइव ए साइड पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंच गईं।  आज के मैचों के मुख्य अतिथि प्रदेश के खेल निदेशक और उत्तर प्रदेश हॉकी संघ के महासचिव डा आर पी सिंह और विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश ओलिंपिक एसोसियेशन के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय थे। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान ओलंपियन जगबीर सिंह, आगरा ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ हरि सिंह यादव, सचिव राहुल पालीवाल, आगरा कालेज के पूर्व प्राचार्य डॉ नरेन्द्र सिंह यादव भी उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष डॉ कमल चौधरी, सचिव संजय गौतम, उपाध्यक्ष संजय तिवारी, महिला सचिव मीनाक्षी घिल्डियाल पोपली, डा जयशंकर यादव, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुनील जोशी, भूपेश कुमार, सुनील जैन, प्रशांत शुक्ला, वीरेंद्र सिंह बॉबी, राजीव सोई, विनोद शीतलानी आदि ने किया।
मैचों के तकनीकी अधिकारियों में तजम्मुल जैदी, प्रशांत शुक्ला, शाहिद अली, आशा कुमारी थे। अंपायरिंग की जिम्मेदारी जावेद खान, बृजेश, मनीष द्विवेदी, अमित सक्सेना, सैयद अली और सुनील सिंह ने निभाई।
आज के मैचों के बाद आगरा के अनुराग सिंह, इटावा के सैफी, सैफई के रजा अली और झांसी के अजय गौड़ को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।
प्रतियोगिता के चौथे दिन पहले मुकाबले में रायबरेली ने आगरा को रोमांचक टाईब्रेकर मुकाबले में 2-0 से हराया। इससे पहले निर्धारित समय तक दोनों टीमें 5-5 गोलों से बराबर रहीं। रायबरेली की ओर से अनीस ने तीन, सक्षम, राहुल ने एक-एक गोल किया। आगरा की ओर से अनुराग ने दो, अभिषेक, मनीष, कुणाल ने एक-एक गोल किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *